script

Weekly Horoscope (13 सितंबर से 19 सितंबर 2021): इस सप्ताह चमकने वाला है इन राशियों का भाग्य, जानें मेष से मीन राशि तक क्या कह रहे हैं सितारे

locationभोपालPublished: Sep 13, 2021 02:24:07 pm

जानें इस सप्ताह आपके लिए ग्रहों का इशारा

weekly September 2021- Rashifal

weekly September 2021- Horoscope

हर रोज जिंदगी में हो रहे बदलावों के बीच व्यक्ति सदैव चिंताओं और आशाओं के बीच झूलता रहता है। दरअसल हर रोज होने वाले ग्रहों के बदलाव कभी भी केाई दिन एक समान नहीं रहने देते। इसी प्रकार हर सप्ताह भी दूसरे सप्ताहों से भिन्न होता है। ऐसे में हर कोई आने वाले सप्ताह को लेकर कुछ नई उम्मीदें रखता है।

ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह (13 सितंबर से 19 सितंबर 2021) ग्रहों की गणना जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मीन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं…

Horoscope
IMAGE CREDIT: patrika

1. मेष राशि
इस सप्ताह आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए रोमांचभरा रहेगा। किसी ऑफिशियल ट्रिप की यात्रा पर जाना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय व्यतीत कर सकेंगे।

उपाय- मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।


2. वृषभ राशि
नौकरी के अच्छे ऑफर मिलने की संभावनाओं के बीच नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सौंपा गया कार्य अच्छी स्थिति में आगे बढ़ेगा। शेयर की खरीद फरोख से जुड़े लोग ज्यादा लालची न बनें, अन्यथा मुसीबत में आ सकते हैं। किसी करीबी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। रोमांस के योग के बीच प्रेम की तलाश कर रहे लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। कुछ लोग आपसे मदद की चाहत रख सकते हैं, लेकिन आपके व्यक्तित्व को देखते हुए उनके द्वारा आपसे मदद मांगने में हिचकिचाने की संभावना है।

उपाय- सफेद पदार्थों से बनी चीजों का दान करें।


3. मिथुन राशि
कॅरियर को लेकर समय अच्छा रहेगा। इस सप्ताह अपने खर्चों को घटाते हए बचत पर ध्यान दें। इस समय ऐसे लोगों के संपर्क बढ़ाएं, जो भविष्य में आपकी मदद कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र पर आप एक खास व्यक्ति बन सकते है। उचित होगा कि इस दौरान प्रेम संबंधों पर कोई निर्णय लें। घर में आपके अच्छे व्यवहार से तनाव दूर रहेगा।

उपाय- श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

Must Read- Rashi Parivartan of Jupiter: देवगुरु बृहस्पति का मकर राशि में प्रवेश ला रहा है बड़ा खतरा

rashi parivartan

4. कर्क राशि

इस सप्ताह प्राथमिकता के आधार पर कामों को पूरा करें। वहीं शिक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इस समय आप आप अपने साथी को लेकर गंभीर होते हुए रोमांटिक हो सकते हैं। आपकी काबिलियत पर हमला करने वाले व्यक्ति से आप लड़ने के लिए आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा।

परिवार में किसी समारोह में शामिल होेकर कई ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिनसे आप वर्षों से नहीं मिल सके हैं। इस समय आपके द्वारा छुटि्टयां लेकर कहीं बाहर जाने का योग बन रहा है, जहां आप आनंद ले सकते हैं, वहीं इस पूरे आनंद में अधिकांश मजा यात्रा के दौरान ही होगा।

उपाय- भगवान शिव की पूजा करें।


5. सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आप गति बढ़ाते हुए समय सीमा में अपना काम पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं आपकी कोई शुरुआत आपकी मदद कर सकती है। लेकिन, ध्यान रखें कि किसी के साथ अपनी निजी आर्थिक जानकारी बिलकुल शेयर न करें। इस सप्ताह व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों को समय नहीं दे पाएंगे।

एक-दूसरे का साथ पढ़ाई को लेकर मददगार साबित होगा। इस सप्ताह धार्मिक संस्कारों में आपका रुझान बढ़ेगा, जिसके फलस्वरूप आध्यात्मिक रूप से आप आगे बढ़ सकते हैं।

उपाय- सूर्यदेव को हर रोज अर्घ्य दें।


6. कन्या राशि

आर्थिक स्थिति इस सप्ताह मजबूत रहने की उम्मीद है। जिसके कारण आप खुलकर खर्च कर सकेंगे। फिटनेस रूटीन में बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपकी समस्याओं को घटाने में कोई आपका साथ देगा। यह समय किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या देखने के लिए अनुकूल है।

यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए संतोषजनक रहेगा। इस सप्ताह आपके उत्साह में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके चलते कार्यक्षेत्र में आपके आगे बढ़ने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए मौके मिलने की संभावना है।

उपाय- हर सुबह व शाम के समय तुलसी के पौधे पर दीपक जलाएं।

Must Read- सितंबर 2021 का मासिक राशिफल

Monthly Rashifal

7. तुला राशि
इस सप्ताह आपकी लोकप्रियता में वृद्धि के आसार है। वहीं धन के मामले में भी यह समय आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा, और कई स्रोत्रों से धनलाभ के योग बन सकते हैं। इस दौरान आप अपना काम पूरी क्षमता के साथ पूर्ण कर सकेंगे।सेहत को लेकर आपको अनुशासित और संयमित जीवनशैली का पालन करना होगा।

इस दौरान प्रेम संबंध रोमांचक रहेंगे। साथ ही आपके किसी की तरफ आकर्षित होने की संभावना भी है। यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत अनुकूल रहेगा, इसलिए इस समय मौकों का फायदा उठाते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करें। आपकी कुछ अनसुलझी स्थितियां इस सप्ताह सुलझ सकती हैं।

उपाय- शुक्रवार को 10 साल से छोटी बच्चियों को भोजन कराएं।


8. वृश्चिक राशि

इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में काफी बढ़ोतरी होगी। वहीं कार्यक्षेत्र में इस दौरान नए ग्राहकों को आकर्षित कर आप खुद को मजबूत करने में सफल रहेंगे। इस समय चुनौतियों के बीच आप सफलता प्राप्त करते दिख रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल रहेगा और अपने साथी के साथ आप खुशी के पल बिता सकेंगे। अपने साथी के साथ समय बिताने व कहीं घूमने जाने या स्थान परिवर्तन से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।


9. धनु राशि
इस सप्ताह आप कार्यक्षेत्र में काम की गति बढ़ाने में सफल रहेंगे। निर्माताओं के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। वहीं कर्मचारियों को भी आय में बढ़ौतरी के चलते वे आपको अपने सपनों को साकार कर सकेंगे।

ध्यान रहें, इस समय कौन क्या कह रहा है या करता है, इस पर विशेष ध्यान रखें, क्योंकि इस जानकारी की आवश्यकता आपको बाद में हो सकती है। इस दौरान समान विचारधारा वालों के साथ यात्रा मजेदार साबित होगी। प्रॉपर्टी या घर का कोई काम इस दौरान शुरू हो सकता हैं। सेहत ठीक रहेगी।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।

Must Read- September 2021 Rashi Parivartan- सितंबर 2021 के राशि परिवर्तन

rashi parivartan

10. मकर राशि
यह सप्ताह धन के मामले में लाभदायक साबित होगा। धन कमाने के सुनहरे अवसर प्राप्त होने के चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का साथ मिलने से प्रेम संबंधों में भी लाभ होगा।

इसके साथ ही इस दौरान कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में आनी शुरू हों जाएंगी। इसका सबसे अधिक फायदा उन्हें मिलेगा जिन्होंने अभी नई शुरुआत की है। वहीं रोग से ग्रसित लोग इस समय अपनी बीमारी को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे।

उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें।


11. कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र पर आप उतना ही काम लें जितना कि आप संभाल सकें। क्योंकि अधिक से अधिक काम लेने की कोशिश को संभालना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस समय अपने खर्चों पर लगाम लगाएं, तभी आपको बचत करने में सहायता मिलेगी।

इसके साथ ही इस सप्ताह जीवन में आ रहीं परेशानियों और गलतफहमियों को बढ़ने से रोकें, और अपने साथी के साथ रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करें। आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत इस दौरान ठीक रहने की संभावना है।

उपाय- शनिवार को पीपल के नीचे दीपक जलाएं।


12. मीन राशि
इस सप्ताह धैर्य के साथ कार्य करें, तभी आप आगे बढ़ने में सफल हो सकेंगे। ग्रहों की स्थिति के अनुसार धैर्य से मेहनत करते रहने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस समय कार्यक्षेत्र में हर रोज नए आइडिया की मांग के बीच किसी को खुश करना लगभग असंभव दिखेगा, ऐसे में लगातार प्रयास ही सफलता लेकर आता दिख रहा है।

प्रयासों की मदद से जल्द ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है। अकेले यात्रा करने की बजाय किसी के साथ यात्रा पर जाने की योजना बनाना सही रहेगा। इस समय आप घर के कामों में किसी की मदद लेने में कामयाब रहेंगे।

उपाय- रामरक्षास्त्रोत का पाठ करें।

ट्रेंडिंग वीडियो