2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 महीने बाद सूर्य देव अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा ‘राज योग’

सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशि वालों की किस्मत सोने की तरह चमकने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। देखें क्या आपकी राशि भी हैं इन राशियों में शामिल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Apr 2022, 4:21 PM IST

surya transit 2022, surya rashi parivartan 2022, sun transit 2022, surya gochar april 2022, surya transit to aries, surya transit in april 2022,.jpg

12 महीने बाद सूर्य देव अपनी उच्च राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशियों के लिए बन रहा 'राज योग'

Surya Transit 2022: सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उसे समाज में खूब मान-सम्मान और नौकरी में ऊंचा पद प्राप्त होता है। ये सिंह राशि का स्वामी ग्रह है। सूर्य के मित्र ग्रह चंद्रमा, मंगल और गुरु माने जाते हैं। जबकि शत्रु शुक्र और शनि होते हैं। 14 अप्रैल को सूर्य देव अपनी उच्च राशि मंगल में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए इस गोचर से किन राशि वालों को जबरदस्त लाभ प्राप्त् होने के आसार रहेंगे।

वृषभ राशि: इस गोचर से वृषभ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने होने के आसार रहेंगे। करियर में आपको अपार सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में आपको ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है। बिजनेस वालों के लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। आप इस दौरान संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं।

मिथुन राशि: इस गोचर के परिणामस्वरूप आप अच्छा धन लाभ अर्जित करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। दुश्मनों को आप परास्त कर सकेंगे। इस अवधि में आपके प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यापार में विस्तार करने में आप सफल रहेंगे।

कर्क राशि: ये समय कार्यक्षेत्र में अपार खुशियां लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत जातकों को उन्नति मिलने की संभावना है। जो जातक सरकारी क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए भी ये समय उत्तम फल देने वाला साबित होगा। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि: आपकी आय में अचानक से वृद्धि हो सकती है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में आप अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ क्वालिटी समय बिताएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। एक से अधिक माध्यमों से धन कमाने में आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: Guru Gochar 2022: बृहस्पति के गोचर से मीन राशि वालों का 'गोल्डन पीरियड' हो जाएगा शुरू