1. हार से डरें नहीं
चाणक्य नीति के अनुसार कभी-कभी खूब मेहनत करने के बादजूद आपको काम में विजय हासिल नहीं हो पाती है, लेकिन ध्यान रखें कि इस असफलता से बिल्कुल न डरें। हताश होकर बैठ न जाएं। करियर, नौकरी या व्यवसाय आदि में वही व्यक्ति सफल होता है जो हारने के बाद भी निरंतर प्रयास करता रहता है। मेहनत करते रहें, आपको तरक्की जरूर मिलेगी।