24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नये साल की शुरुआत करें ऐसे, गणेश जी को करें प्रसन्न, सालभर घर में रहेगी बरकत

नये साल की शुरुआत करें ऐसे, गणेश जी को करें प्रसन्न, सालभर घर में रहेगी बरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 1 Jan 2020, 11:42 AM IST

नये साल की शुरुआत करें ऐसे, गणेश जी को करें प्रसन्न, सालभर घर में रहेगी बरकत

वेदों और पुराणों के अनुसार भगवान गणेश सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माने जाते हैं। कहा जाता है कि गणेश जी पूजा सबसे पहले करने से कार्यों में शुभता बनी रहती है और कार्य पूरा बिना अड़चनों से होता है। साल 2020 की नई शुरुआत बुधवार के दिन यानी गणेश जी के दिन से हो रही है। भगवान गणेश के दिन से नये साल की शुरुआत बहुत ही शुभ मानी गई है और आपका पूरा साल शुभ बना रहे इसके लिये आइए जानते हैं साल के पहले दिन क्या करें कि गणेश जी की सालभर आपके ऊपर कृपा बनी रहे...

गणेश जी की ऐसे करें पूजा-

नया साल शुरु होने को है और बुधवार यानी गणेश जी के दिन से नये साल की शुरुआत होगी। यह बहुत ही शुभ दिन है और इस दिन गणेश जी की पूजा कर अपने आने वाले साल का हर दिन शुभ बनायें। इस दिन सुबह स्नान कर गणेश जी को स्नान करवायें।

गणेश जी को स्नान करवाने के बाद सभी देवी देवताओं की प्रतिमा व मूर्ति को स्नान करायें। इसके बाद गणेश जी को रोली, चावल, फूल. दूर्वा अर्पित करने के बाद मोदक या लड्ड़ूओं का भोग लगायें। इसके साथ ही हाथ जोड़कर अपने आने वाले साल में तरक्की व मंगलकामनाओं का आशीर्वाद लें।

इन मंत्रों का करें जाप-

भगवान श्री गणेश के सभी दुख परेशानियों के निवारण के लिए मंत्र:

2. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए- अर्ध पद्मासन में बैठे दो हाथ वाले ये गणपति की पूजा करें

मंत्र- 'ॐ गं गणपतये नमः' का जप करे। आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी और धन की वर्षा होगी।

3. आर्थिक प्रगति व समृद्धि के लिए- हेरंब गणपति की पूजा करें

लक्ष्मी विनायक मंत्र का जप करें- 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा