
गुरु पूर्णिमा 2022: गुरु पूर्णिमा के दिन बन रहा है ग्रहों का विशेष संयोग, राशि अनुसार इन चीजों के दान से सुख-समृद्धि प्राप्ति की है मान्यता
Guru Purnima 2022 Daan: धार्मिक मान्यताओं में गुरु का स्थान पौराणिक कथाओं के अनुसार, ऋषि पाराशर और देवी सत्यवती के पुत्र महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस दिन को महर्षि वेदव्यास की जयंती यानी गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2022 में गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को पड़ रही है। मान्यता है कि वेद व्यास जी ने वेदों को 4 अलग अलग वर्गों में ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद में वर्गीकृत किया। इस साल 13 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है जिस कारण इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। तो आइए जानते हैं ग्रहों के खास संयोग में गुरु पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना फलदायी होगा...
गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का संयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन 4 खास योगों का निर्माण हो रहा है जो कि हंस, शश, भद्र और रुचक हैं। वहीं इसके साथ ही बुध ग्रह के कारण बुधादित्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु मंत्र और दीक्षा लेने पर व्यक्ति को जीवन में उन्नति और समृद्धि प्राप्त होती है।
मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन इस राशि के लोग लाल रंग के वस्त्र या गुड़ का दान कर सकते हैं।
वृष राशि- वृष राशि के जातकों के लिए इस दिन मिश्री का दान करना फलदायी माना गया है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोग यदि गुरु पूर्णिमा के दिन हरी मूंग का दान करते हैं या गाय को हरा चारा खिलाते हैं तो दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
कर्क राशि- चिंताओं से मुक्ति पाने के लिए कर्क राशि के लोग इस दिन जरूरतमंदों को चावल का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि- गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिंह राशि के जातकों के लिए गेहूं का दान करना शुभ माना गया है।
कन्या राशि- इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उन्हें अपनी सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा दें।
तुला राशि- इस राशि के लोगों के लिए छोटी कन्याओं को खीर का दान करना शुभ होता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के लोग पढ़ाई से संबंधित सामग्री दान कर सकते हैं।
धनु राशि- जीवन में सुख-शांति बनाए रखने के लिए धनु राशि के लोग किसी मंदिर में चने का दान कर सकते हैं।
मकर राशि- करियर में सफलता के लिए इस दिन मकर राशि के लोग जरूरतमंदों को कम्बल का दान करें।
कुंभ राशि- इस राशि के लोग ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन वृद्धाश्रम में अन्न और कपड़ो का दान करें।
मीन राशि- हल्दी का दान करना इस राशि के लोगों के लिए फलदायी माना गया है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: अपराजिता फूल के ये उपाय खोल सकते हैं आपके करियर में तरक्की और धन प्राप्ति के रास्ते
Updated on:
3 Jul 2022, 3:22 PM IST
Published on:
3 Jul 2022, 3:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.