एक कथानुसार इस दिन प्रभु श्रीराम ने माता सीता को रावण से छुड़ाकर उसका वध किया था इसलिए आज भी दशहरा वाले दिन रावण का पुतला जलाकर यह त्योहार मनाते हैं। वहीं माना जाता है कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पावन अवसर पर पूजा-पाठ, दान आदि को बहुत महत्व दिया गया है। जहां एक तरफ इस दिन सुन्दरकांड का पाठ करने से मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती हैं वहीं गुप्त दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं दशहरा पर क्या दान करें...