29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

Bhagya Rekha In Hand: हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। माना जाता है कि सभी लोगों के हाथ में अलग-अलग भाग्य रेखा होती है जिसका प्रभाव उनके जीवन पर पड़ता है। वहीं कुछ लोगों के हाथ में ऐसी भाग्य रेखा होना उनके सौभाग्य को दर्शाता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 3 Jul 2022, 6:52 PM IST

fate line palmistry, bhagya rekha ka surya parvat par jana, money line in hand, fate line meaning, bhagya rekha kaun si hoti hai, bhagya rekha kaisi honi chahiye, hastrekha shastra, palm lines of rich person, latest religious news,

हस्तरेखा शास्त्र: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी भाग्य रेखा, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उसके भाग्य से जुड़ी होती हैं। कहा जाता है कि हर व्यक्ति जन्म से ही अपना भाग्य लेकर पैदा होता है। वहीं हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की लकीरों से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र में भाग्य रेखा काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आज हम आपको ऐसी भाग्य रेखा की निशानी बताने जा रहे हैं जो एक व्यक्ति के भाग्यशाली होने को दर्शाती है...

कहां होती है भाग्य रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार मणिबंध के पास से शुरू होने वाली रेखा भाग्य रेखा कहलाती है। इसके अलावा कुछ लोगों के हाथ में यह हथेली के मध्य से या जीवन रेखा के अंदर से भी शुरू होती है।

ऐसी भाग्य रेखा मानी जाती है शुभ-

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार यदि भाग्य रेखा अनामिका उंगली तक जाती है तो ऐसा व्यक्ति कला और व्यापार के क्षेत्र में खूब सफलता और धन कमाता है।

यदि भाग्य रेखा की शुरुआत में मछली का चिन्ह बना हुआ हो तो ऐसा व्यक्ति जीवन भर ऐशोआराम से जीता है और उसे कभी धन की कमी नहीं होती।

हस्तरेखा शास्त्र कहता है कि यदि भाग्य रेखा छोटी उंगली तक जाती है तो ऐसे व्यक्ति व्यापार में बड़े कुशल होते हैं और अपनी बुद्धि तथा वाणी के बल पर लोगों को प्रभावित करने में सफल रहते हैं। साथ ही यह लोग धन के मामले में भी बड़े भाग्यवान निकलते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: वास्तु: कछुए की अंगूठी पहनने से मिलता है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, जानिए कैसे करें धारण