28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में जल्द खुलेगा पहला हिंदू मंदिर

भगवान का एक और घर : सिटी काउंसिल ने परियोजना के सदस्यों को सौंपी साइट की चाबियां
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

ANUJ SHARMA

•

Updated: 2 Apr 2024, 12:44 AM IST

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में जल्द खुलेगा पहला हिंदू मंदिर

ब्रिटेन के ऑक्सफोर्डशायर में जल्द खुलेगा पहला हिंदू मंदिर

लंदन. साउथ ईस्ट इंग्लैंड की ऑक्सफोर्डशायर काउंटी में पहला हिंदू मंदिर जल्द खुलेगा। मंदिर निर्माण के लिए साइट की चाबियां हिंदू समुदाय को सौंप दी गई हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सफोर्ड सिटी काउंसिल की नेता सुसान ब्राउन ने मास्र्टन के कोर्ट प्लेस फार्म में ऑक्सफोर्ड हिंदू मंदिर और सामुदायिक केंद्र परियोजना के सदस्यों को चाबियां दीं।

परियोजना के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. जियान गोपाल ने कहा कि यह नए चैप्टर की शुरुआत है। पहला चैप्टर तब पूरा होगा, जब हम इमारत में पहली प्रार्थना करेंगे। दूसरे चैप्टर में हम इसे समुदाय के साथ जोड़ेंगे। डॉ. गोपाल की पत्नी कांता गोपाल ने कहा, यह अब भी सपने जैसा लगता है। हम लंबे समय से मंदिर के लिए अभियान चला रहे हैं। यह हिंदू समुदाय के लिए बहुत बड़ा कदम है।

खेल मंडप बदलेगा पूजा स्थल में

जिस साइट की चाबियां सौंपी गई हैं, वह पहले खेल मंडप था। यह काफी समय से बंद है। इसके एक हिस्से को मंदिर में बदलने की योजना है। फिलहाल मंदिर की डिजाइन तैयार नहीं हुई है। परियोजना से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि इमारत में दो हॉल बनाए जाएंगे। एक पूजा स्थल और दूसरा सामुदायिक भवन होगा, जहां हिंदू समुदाय विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों का आयोजन करेगा।

7000 से ज्यादा हिंदुओं का शहर

ऑक्सफोर्डशायर काउंटी में 7,000 से ज्यादा हिंदू हैं। ब्रिटेन के दूसरे प्रमुख शहरों में कई हिंदू मंदिर हैं। सबसे ज्यादा 22 मंदिर लीसेस्टर में हैं। इनमें राम, दुर्गा, गायत्री और बाप्स स्वामीनारायण मंदिर शामिल हैं। लंदन में राधा कृष्ण, दुर्गा, मुरुगन, साईंबाबा, महालक्ष्मी, स्वामीनारायण और कच्छ सत्संग समेत 10 मंदिर हैं। ब्रिटेन में हिंदू मंदिरों की संख्या 150 से ज्यादा बताई जाती है।