जबलपुर . शहर के मुक्तिधामों में लकड़ी महंगी बेची जा रही है। श्रमिक और कम आय वर्ग के लोगों को दिवंगत जन के दाह संस्कार में असुविधा हो रही है। कई बार लोगों को कर्ज लेना पड़ रहा है। मुक्तिधाम में जलाऊ लकड़ी उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाए। शहर कांग्रेस सेवादल के राजकुमार सोनी ने मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में ये मांग की। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश व प्रभारी पेंशन अधीक्षक इन्द्र कुमार वर्मा ने आवेदनों की सुनवाई की। जनसुनवाई में भवन शाखा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, राजस्व, सम्पदा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन से संबंधित 19 आवेदन आए। विभाग प्रमुखों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया गया है।