
Happy Anant Chaturdashi 2022 Wishes: हर कोई हो स्नेह से बंधा, मन की भक्ति कर दो अर्पण... आज अनंत चतुर्दशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Anant Chaturdashi Wishes And Quotes In Hindi: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल भद्रपास मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी का व्रत रखा जाता है। इस साल 9 सितंबर 2022 को यह तिथि पड़ रही है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा कर उन्हें अनंत सूत्र बांधा जाता है। मान्यता है कि जो कोई सच्चे मन से व्रत रखकर विष्णु जी का पूजन करता है उसे जीवन के सारे कष्टों से मुक्ति मिलकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में इस पावन दिन पर अपने परिवरीजनों और मित्रों को भेजें मंगलकामना से भरे ये अनंत चतुर्दशी के शुभकामना संदेश...
अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर, आओ करें श्रीविष्णु को नमन
हर कोई हो स्नेह से बंधा, मन की भक्ति कर दो अर्पण
"अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं"
गणेश जी आपको नूर दें,
खुशियां आपको संपूर्ण दें,
आप जाए गणेश जी के दर्शन को
और गणेश जी आपको सुख-संपति भरपूर दें...
हैप्पी अनंत चतुर्दशी!!
ज़मीन पर आकाश झूम के बरसे,
आपके ऊपर अपनों का प्यार बरसे,
भगवान गणेश से बस यही प्रार्थना है,
आप ख़ुशी के लिए नहीं, ख़ुशी आप के लिए तरसे...
"अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं"
खुशियों की सौगात आए,
गणेश जी आपके पास आएं,
जीवन में आए सुख-संपत्ति की बहार,
गणेश जी अपने साथ लाए धन-सम्पति अपार
"अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएं"
रूप बड़ा निराला
गणपति मेरा बड़ा प्यारा
जब कभी भी कोई आई मुसीबत
मेरे बप्पा ने पल में हल कर डाला
हैप्पी अनंत चतुर्दशी!!
यह भी पढ़ें: Vastu Shastra: मां लक्ष्मी की कृपा से बनी रहेगी बरकत, करें वास्तु का कोई एक उपाय
Updated on:
9 Sep 2022, 10:43 AM IST
Published on:
9 Sep 2022, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.