दुनिया के सबसे बेशकीमती रत्नों में शुमार हीरा केवल एक आभूषण की तरह ही नहीं पहना जाता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से भी हीरा धारण करना काफी फलदायी माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को मजबूत रखने के लिए हीरा पहनना अच्छा माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं से संबंधित होता है। साथ ही जहां मकर, वृषभ, तुला, मिथुन, कन्या और कुंभ लग्न वाले जातकों के लिए ये रत्न शुभ होता है, वहीं दूसरी तरफ धनु, मेष, सिंह, वृश्चिक, मीन लग्न वाले लोगों के लिए हीरा पहनना शुभ नहीं माना जाता है।