Shardiya Navratri 2022 Day 4, Maa Kushmanda Ki Katha: नवरात्रि की चतुर्थ तिथि को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा का विधान है। इस साल शारदीय नवरात्रि का चौथा नवरात्र 29 सितंबर 2022 को है। मान्यता है कि जो कोई नवरात्रि के चौथे दिन विधिवत मां कुष्मांडा की आराधना करता है उसे जीवन में यश, दीर्घायु, बल और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि इस संसार की रचना देवी ने अपनी मंद मुस्कान से की थी। वहीं माता रानी की अष्टभुजाएं होने के कारण इन्हें अष्टभुजा देवी के नाम से भी पुकारा जाता है। देवी की आठों भुजाओं में क्रमशः कमंडल, धनुष बांण, शंख, चक्र, गदा, सिद्धियां, निधियों से युक्त जप की माला और अमृत कलश सुशोभित हैं।