Maha Navami 2022 Date And Upay: नवरात्रि का आखिरी दिन यानी नवमी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इसे दुर्गा नवमी या महानवमी भी कहते हैं। इस दिन दुर्गा मां के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है। साथ ही कन्या पूजन करने की भी परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार मां सिद्धिदात्री के पास अणिमा, महिमा, प्राप्ति, प्रकाम्य, गरिमा, लघिमा, ईशित्व और वशित्व ये आठ सिद्धियां हैं। इस साल 2022 में महानवमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को है। ज्योतिष मान्यता है कि नवरात्रि की नवमी तिथि को जो कोई पूरे विधि-विधान से और श्रद्धापूर्वक मां सिद्धिदात्री की उपासना करता है उसे सभी सिद्धियां प्राप्त होती हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें महानवमी के दिन करने से माता रानी प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। साथ ही रोग, धन, विवाह संबंधी कष्ट दूर होते हैं। तो आइए जानते हैं महानवमी के उपाय...