तत्पश्चात शिवलिंग पर दही, घी, शहद, शक्कर और जल से अभिषेक करें। फिर शिवजी को वस्त्र पहनाएँ। उसके बाद जनेऊ, पुष्पमाला, इत्र, अक्षत, बिल्वपत्र, धतूरा आदि शिवजी पर अर्पित करें। ध्यान रहे कि केतकी के फूल और तुलसी का अर्पण शिवलिंग पर वर्जित माना गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के फल भी भोलेनाथ को चढ़ायें। इतना करने के बाद आपको धूप-दीप से शिवजी की आरती करनी है। साथ ही माता पार्वती, पुत्र गणेश और कार्तिकेय तथा नंदी का भी ध्यान करें। आरती करने के बाद भगवान शिव से अपनी भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें। और फिर सिर झुकाकर, दोनों हाथों को फैलाकर आदियोगी से अपनी इच्छापूर्ति हेतु प्रार्थना करें। महाशिवरात्रि पर इस आसान विधि से पूजा-पाठ करने से भगवान शिवशंकर आपके सारे कष्ट हर लेंगे।