scriptMay Horoscope 2022 (मई रााशिफल 2022): मई में इस राशि के लोगों के चमकेंगे सितारे, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के बन रहे हैं भरपूर योग | May Horoscope 2022 In Hindi: Mesh To Meen Know May Rashifal 2022 | Patrika News

May Horoscope 2022 (मई रााशिफल 2022): मई में इस राशि के लोगों के चमकेंगे सितारे, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के बन रहे हैं भरपूर योग

locationनई दिल्लीPublished: Apr 30, 2022 08:11:36 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

May 2022 Rashifal In Hindi: अपनी राशि अनुसार जानिए मई के महीने में किन राशि के लोगों को व्यापार, नौकरी और धन से जुड़े मामलों में मिलेगी सफलता और किन्हें जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है…

may 2022 horoscope, rashifal may 2022, may rashifal 2022, all zodiac sign horoscope, may 2022 horoscope, may masik rashifal, aries month horoscope, monthly, monthly horoscope may 2022, monthly rashifal, monthly rashifal may 2022, taurus month horoscope, मई मासिक राशिफल, मई राशिफल, मासिक राशिफल

May Horoscope 2022 (मई रााशिफल 2022): आइए जानते हैं मई माह में किन राशि के लोगों के चमकेंगे सितारे

May 2022 Horoscope (मई का राशिफल 2022): ग्रह नक्षत्रों और पंचांग के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। तो आइए जानते हैं मई के पूरे महीने में ग्रहों की स्थिति में होने वाले बदलाव का सभी राशियों के लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। किन्हें अपनी नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफा होगा, किन्हें दांपत्य अथवा प्रेम जीवन का सुख मिलेगा और कौन सी राशि के जातकों को फूंक-फूंक कर रखने होंगे कदम। जानिए राशि अनुसार मई माह का संपूर्ण राशिफल…

 

मेष राशि (Aries May Horoscope)
करियर की दृष्टि से मेष राशि के लोगों का मई का महीना अच्छा रहने वाला है। काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। वहीं आगे बढ़ने के अवसर मिलने की भी संभावना है। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए समय अनुकूल है। जीवन का भरपूर आनंद मिलेगा। कानून से जुड़े मामलों का फैसला आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

वृष राशि (Taurus May Horoscope)
नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को इस महीने कभी लाभ मिलेंगे तो कभी विपरीत परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर जितना हो सके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवादों में ना पड़ें। विदेश में कार्यरत लोगों को नए मौके मिलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन व्यापार में लेनदेन करते समय सतर्क रहें। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कभी खुशी कभी गम का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini May Horoscope)
मई का महीना मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। अपने काम को लेकर लगातार सोचते रहेंगे और आगे बढ़ने की कोशिश भी करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि से खुशी मिलेगी। वहीं अपना रोजगार चलाने वाले लोगों की आमदनी बढ़ने के योग बन रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से पूरे महीने उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें वरना परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। दांपत्य जीवन भी सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता दिख सकती है।

कर्क राशि (Cancer May Horoscope)
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होने से आप खुशी महसूस करेंगे। सेहत में सुधार होगा। कार्यों में परिवार का साथ मिलेगा। कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए महीने की शुरुआत में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। खर्चे बढ़ने की संभावना है। मई माह के अंत में किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए मई का महीना कई मुनाफे दे सकता है।

सिंह राशि (Leo May Horoscope)
मई के महीने में सिंह राशि के लोगों के लिए धन लाभ होने के भरपूर योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत के लिए आपको प्रशंसा मिलेगी। घर की जरूरत की चीजों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। कार्यस्थल पर उच्च पद के परिचितों से अच्छा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo May Horoscope)
मई के महीने में कन्या राशि के लोगों के साथ कुछ अच्छी चीजें होंगी तो कभी आपको सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी। कार्यस्थल पर कार्यों में सफलता मिलेगी नौकरी पेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। वेतन में कमी और खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। घर में विवाद पैदा हो सकते हैं तो स्वास्थ्य भी ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा।

तुला राशि (Libra May Horoscope)
नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी अच्छे दोस्त की मदद से आगे बढ़ने का मार्ग मिल सकता है। तुला राशि के कृषियों को इस महीने थोड़ा लाभ मिलने की संभावना है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और परिवार का खूब साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति की दृष्टि से यह महीना ठीक है।

वृश्चिक राशि (Scorpio May Horoscope)
मई के महीने में वृश्चिक राशि के लोगों द्वारा नौकरी में अच्छे काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। अपने रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। घर परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। हालांकि अपने विरोधियों से भी सतर्क रहें। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा दिल से ना लगाएं।

धनु राशि (Sagittarius May Horoscope)
घर या जमीन खरीदने के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। और व्यापारियों को काम में मध्यम लाभ होने की संभावना है। पिता से आर्थिक सहायता मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट पैदा हो सकती है। संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn May Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए मई के महीने में उलझने पैदा हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए यह माह ज्यादा लाभदायक नहीं है। परिवार की भलाई के लिए पैसा खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास पा सकेंगे। मकर राशि वाले विद्यार्थियों के लिए यह महीना सामान्य है।

कुंभ राशि (Aquarius May Horoscope)
नौकरी पेशा लोगों को उन्नति हासिल करनी है तो मन लगाकर काम करें। कारोबारियों को अपना लंबे समय से अटका हुआ भुगतान मिल सकता है। सेहत और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। कामकाज के चक्कर में भागदौड़ हो सकती है। कुंभ राशि वाले विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces May Horoscope)
मीन राशि के लोगों का इस महीने मान सम्मान बढ़ेगा व्यापार में थोड़ी उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है नौकरी पेशा लोगों के लिए सहकर्मी समस्या खड़ी कर सकते हैं घर-परिवार में अशांति का माहौल न बनने दें। इस महीने आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें
 

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर करें ये उपाय, जीवन में बनी रहेगी बरकत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो