
नाम ज्योतिष: इन 3 नाम के बच्चे माने जाते हैं बेहद होशियार, कंप्यूटर से भी तेज चलता है इनका दिमाग
जिनका नाम उनकी जन्म राशि के अनुसार रखा गया होता है उनके नाम के पहले अक्षर से उनके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम के बच्चे दिमाग के तेज माने जाते हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर लाइफ में काफी ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं।
K अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वो मेहनती और ईमानदार होते हैं। कोई भी काम मन लगाकर करते हैं। ये हर समस्या का हल निकालने में माहिर होते हैं। इनका जीवन सुख-सुविधाओं से भरा रहता है। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। ये अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं।
L अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है उनका दिमाग भी काफी तेज होता है। इस नाम के बच्चे पढ़ने-लिखने में काफी तेज होते हैं। ये अपने दम पर अपनी अलग पहचान बनाते हैं। ये समाज में काफी लोकप्रिय होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती।
P अक्षर से जिन बच्चों का नाम शुरू होता है उनका दिमाग भी काफी तेज चलता है। ये बच्चे अपनी मेहनत के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनकी लाइफ में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं की पूर्ति के लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष अनुसार ये 4 राशि वाले लोग होते हैं सबसे ज्यादा जिद्दी
Updated on:
31 Aug 2022, 2:05 PM IST
Published on:
31 Aug 2022, 2:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.