
कैसा होता है महीने की 30 तारीख को जन्मे लोगों का जीवन, अपने करियर से लेकर लव लाइफ के बारे में अंक ज्योतिष से जानें सबकुछ
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख के अंकों के योग के आधार पर उसके मूलांक की गणना की जाती है। ऐसे में जिन लोगों का जन्म महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है उनका मूलांक 3 होता है। देवगुरु बृहस्पति को मूलांक 3 का स्वामी माना गया है। तो आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार महीने की 30 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव और जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें...
30 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव:
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महीने की 30 तारीख को जन्मे लोग काफी साहसी स्वभाव के होते हैं। साथ ही इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण एक बार जो ये काम करने की ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। साथ ही ये लोग हर काम पहले से ही आगे की सोचकर चलते हैं।
कैसी होती है शिक्षा: इस तारीख को जन्मे लोगों को आमतौर पर अपने जीवन में उच्च शिक्षा प्राप्त करने मौका मिलता है। खासतौर पर साहित्य और विज्ञान के क्षेत्र में इन लोगों का रुझान होता है।
आर्थिक स्थिति: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन जातकों की आर्थिक स्थिति प्रारंभ में इतनी बढ़िया नहीं होगी लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ ये लोग वित्तीय रूप से मजबूत होने लगते हैं। साथ ही बाद में ये अपने जीवन में कई स्रोतों से धन कमाते हैं।
करियर: महीने की 30 तारीख को जन्मे लोगों को सचिव, सेल्स मैन, सेना, लेखन, अध्यापन और पुलिस अधिकारी के कार्यों में सफलता मिल सकती है।
लव लाइफ: इस तारीख को जन्मे लोगों के प्रेम संबंध लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं। हालांकि शादी के बाद इनका दांपत्य जीवन काफी खुशहाल रहता है। इन लोगों को अपने मान-सम्मान की भी बड़ी चिंता होती है।
शुभ रंग और दिन: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों के लिए 3,6 और 9 तारीख के साथ ही गुरुवार का दिन शुभ होता है। वहीं इन लोगों के लिए शुभ रंग गुलाबी, नीला और बैंगनी होता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: गुरुवार के ये उपाय दूर कर सकते हैं आपके प्रेम विवाह में आ रही सभी अड़चनें
Updated on:
29 Jun 2022, 4:04 PM IST
Published on:
29 Jun 2022, 4:03 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.