28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: बड़े ही गंभीर और जिम्मेदार होते हैं बड़ी हथेली वाले लोग, जानें अपने स्वभाव की ये खासियत

Palmistry: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली की रेखाएं और निशान व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हथेली में आकार से भी आपके बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 31 Jul 2022, 5:09 PM IST

palmistry, hastrekha shastra, palm shape palmistry, hand palm shape, palm personality test, latest religious news,

हस्तरेखा शास्त्र: बड़े ही गंभीर और जिम्मेदार होते हैं बड़ी हथेली वाले लोग, जानें अपने स्वभाव की ये खासियत

हाथ की लकीरों और मौजूद चिन्हों के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, करियर, आर्थिक और वैवाहिक जीवन आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। उसी प्रकार हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति की हथेली के आकार प्रकार और रंग का भी बड़ा महत्व है। मान्यता है कि किसी व्यक्ति की हथेली की बनावट के आधार पर उसके स्वभाव और भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं हथेली की बनावट आपके स्वभाव के कौन से राज खोलती है...

बड़ी हथेली वाले लोग
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ की हथेली का आकार सामान्य हथेली के आकार से बड़ा होता है वे लोग अपने फैसलों को लेकर बड़े गंभीर और जिम्मेदार होते हैं। इन लोगों में दूरदर्शिता होती है जिससे ये अपने जीवन में आने वाली समस्याओं का पहले ही अंदाजा लगा लेते हैं।

छोटी हथेली वाले लोग
हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों की हथेली छोटी होती है ऐसे व्यक्ति मेहनत करने के बजाए कार्य की योजना बनाने में ज्यादा समय व्यतीत करते हैं। छोटी हथेली वाले लोग अपनी तारीफ करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। आत्ममुग्ध होने के कारण ये लोग कई बार जीवन में गलत निर्णयों के भी शिकार हो जाते हैं। इन लोगों की कार्यक्षमता तो अच्छी होती है लेकिन उसका सही तरह से इस्तेमाल करना ये नहीं जानते।

सामान्य हथेली वाले लोग
माना जाता है कि जिन लोगों की हथेली का आकार न ज्यादा बड़ा और न ही ज्यादा छोटा होता है यानी सामान्य होता है, वे लोग जीवन में काफी सतर्क रहते हैं। साथ ही हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक ऐसे लोग कभी भी खाली नहीं बैठते बल्कि कुछ ना कुछ कार्य करने में लगे रहते हैं। इनका लग्नशील स्वभाव ही इन्हें जीवन में सफलता दिलाता है।

यह भी पढ़ें: Sawan Vinayak Chaturthi 2022: दो शुभ संयोगों में पड़ेगा सावन का विनायक चतुर्थी व्रत, जान लें गणेश पूजा का खास मुहूर्त, विधि और महत्व