29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पौष कृष्ण षष्ठी 2022, इस दिन करने चाहिए ये काम

पौष कृष्ण षष्ठी 2022 आज है। आज के दिन भगवान गणेश, कार्तिकेय की साथ पूजा करना फलदायी है। इसके अलावा कई और काम हैं, जिन्हें करने से जीवन में मंगल होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 14 Dec 2022, 5:45 PM IST

ganeshpuja1-xcf.jpg

पौष कृष्ण षष्ठी के दिन गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।

भोपाल. आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन कुछ ऐसे धार्मिक काम बताए गए हैं, जिन्हें व्यक्ति करे तो जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय का कहना है कि इस दिन भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की पूजा के साथ इन कामों को करना चाहिए।


कब तक है पौष कृष्ण षष्ठीः आचार्य प्रदीप के मुताबिक पौष कृष्ण षष्ठी तिथि की शुरुआत 13 दिसंबर रात 9.21 बजे से लग गई थी, यह तिथि 14 दिसंबर रात 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। हालांकि उदयातिथि में षष्ठी 14 दिसंबर को होने से पौष कृष्ण षष्ठी बुधवार को ही मनाई जा रही है।

गणपति पूजा का महत्वः पौष कृष्ण षष्ठी के दिन विघ्न विनाशक की पूजा अत्यंत लाभकारी है। इस दिन विघ्न विनाशक की पूजा से सभी संकट दूर हो जाते हैं। गणेशजी सुख समृद्धि प्रदान करने वाले देवता हैं। इसलिए आज के दिन गणेशजी को लाल पुष्प, वस्त्र, धूप दीप, अक्षत, गंध, सुपारी, पान का पत्ता, दूर्वा अर्पित करना चाहिए। गणेशजी की पूजा से धन लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ेंः Saphala Ekadashi Puja 2022: जानिए कब है सफला एकादशी, क्यों रखते हैं इस दिन व्रत


कार्तिकेय की ऐसे करें पूजाः पौष कृष्ण षष्ठी को गणेशजी के बड़े भाई कार्तिकेय की पूजा का भी विधान है। ये दीर्घायु और यश प्रदान करने वाले देवता हैं। यदि आज के दिन गणेश और कार्तिकेय की पूजा साथ करते हैं तो अधिक अच्छा है।


आज के दिन करें यह काम


1. पौष कृष्ण षष्ठी के दिन भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करनी चाहिए।
2. आज के दिन शक्ति की उपासना भी करनी चाहिए।
3. आज के दिन हनुमानबाहुक का पाठ करना चाहिए।
4. पौष कृष्ण षष्ठी के दिन मसूर और गुड़ के दान का महत्व है।
5. इस दिन रामचरित मानस के अरण्यकांड का भी पाठ किया जाता है।
6. पुरोहित बताते हैं कि इस दिन शिव मंदिर में पौधरोपण भी फलदायी है।
7. घर में वास्तु दोष है तो गणेशजी की मूर्ति की स्थापना करें।

चंद्रोदय चंद्रास्त का समय
चन्द्रोदय – 22:47:00
चन्द्रास्त – 11:35:59
चन्द्र राशि– सिंह