Pitru Paksha Ke Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल 10 सितंबर से लेकर 25 सितंबर 2022 तक पितृ पक्ष रहेगा। इस दौरान पितरों का तर्पण, श्राद्ध कर्म और पिंड दान द्वारा अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान विधि-विधान से श्राद्ध करने से हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जिससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं शास्त्रों के अनुसार पितरों के नाराज होने से जीवन में शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पितृ पक्ष एक शुभ समय है जब आप अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से जीवन में शुभता आती है और पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं पितरों को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए...