पंडित शर्मा के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने का खास महत्व होने के कारण इस दिन कई सारे लोग व्रत भी करते हैं,जिसे सोमश्वर कहा जाता है। सोमेश्वर के दो मतलब होते हैं,पहला अर्थ चंद्रमा और दूसरा अर्थ है- वह देव, जिसे सोमदेव ने भी अपना भगवान माना है। उस भगवान की सेवा-उपासना करना, और वह देवता हैं – भगवान शिव।