पूजा विधि:
हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करके वहां एक चौकी स्थापित करके उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इस पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणपति जी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
फिर सुहागिन महिलाएं पार्वती मैया को सोलह श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। साथ ही भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, भंग, फूल, वस्त्र आदि चढ़ाएं। फिर गणपति जी की पूजा करके हरियाली तीज की कथा श्रवण करें या पढ़ें। मन में ईश्वर से सुखी वैवाहिक जीवन और सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करें। पूजा के अंत में कथा के बाद धूप, दीप से आरती करें।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: प्रत्येक गुरुवार पढ़ें ये चालीसा, श्रीहरि की कृपा से जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि