संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
व्रत वाले दिन सुबह जल्दी स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल की साफ-सफाई करके एक चौकी रखकर उस पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। साथ ही पूरे स्थान को गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। फिर एक फूल की मदद से भगवान गणेश पर जल अर्पित करें। अब रोली, अक्षत लाल फूल, दूर्वा, जनेऊ, लौंग, पान, सुपारी, इलायची, नारियल चढ़ाएं। तत्पश्चात गणपति जी को दक्षिणा चढ़ाकर 21 लड्डुओं का भोग लगाएं। पूजा के बाद धूप, दीप से भगवान गणेश की आरती करें।