सोमवार व्रत में क्या खाएं
सावन सोमवार व्रत में मौसमी फलों का सेवन जैसे तरबूज, खीरा, आम, खरबूजा, केला, अनार खाया जा सकता है। ये आपके भीतर पानी की कमी की पूर्ति करते हैं। इसके अलावा भुने हुए मखाने, दूध, दही, मूंगफली, पनीर, साबूदाने की खिचड़ी, कुट्टू के आटे की पूरी, आलू की सब्जी भी खा सकते हैं। व्रत के दौरान थोड़े-थोड़े अंतराल में इन चीजों का सेवन किया जा सकता है।