मेष राशि: शनि के वक्री होने से इस राशि के लोगों के कष्ट बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। कार्यस्थल पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें। इस दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। वाहन सावधानी से चलाएं।
कर्क राशि: शनि की वक्री चाल से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचें। इस अवधि में किसी से भी लड़ाई-झगड़ा न करें क्योंकि कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें
ढाई साल इन 5 राशि वालों पर रहेगी शनि की क्रूर दृष्टि, बचने के लिए करें ये उपाय
वृश्चिक राशि: इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है। नौकरी में किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बेहद सतर्क रहें। किसी काम में जल्दबाजी न करें। धोखाधड़ी के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसलिए किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। सेहत का ध्यान रखें। मकर राशि: शनि के वक्री होने से आपको कई कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं पैसा फंसने के आसार दिखाई दे रहे हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है। किसी करीबी से संबंध खराब हो सकते हैं।
कुंभ राशि: शनि की वक्री चाल से इस राशि वालों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन हानि होने की आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई भी काम सावधानी से पूरा करें। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
यह भी पढ़ें