Shardiya Navratri 2022: हिन्दू धर्म में शक्ति की आराधना को समर्पित नवरात्रि का पर्व बहुत खास माना जाता है। हर साल चार बार नवरात्रि का पर्व आता है जिनमें से चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि गृहस्थ लोगों के लिए बहुत उत्तम मानी जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक सुबह-शाम भक्तजन मां दुर्गा की विविध मंत्रों और विधियों द्वारा पूजा करते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने और नौ दिनों तक सच्चे मन से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा से आपके जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, ज्ञान, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही सभी दुखों का नाश होता है।