Sleeping Direction According To Vastu: शरीर के स्वस्थ रहने के लिए जितना शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है, उतना ही नींद लेना भी आवश्यक है। पर्याप्त आराम करने और नींद लेने से व्यक्ति ऊर्जावान महसूस करता है। लेकिन अगर आपकी नींद ठीक से पूरी ना हो या उस में खलल पड़ जाए तो पूरा दिन काम में मन नहीं लगता। वहीं कई बार कोई बुरा सपना देख लेने पर हम अचानक से उठकर खड़े हो जाते हैं और बेचैनी महसूस करते हैं। वास्तु के अनुसार गलत दिशा में या गलत तरीके से सोने से भी व्यक्ति चैन की नींद नहीं सो पाता। साथ ही उसके स्वास्थ्य पर भी गलत असर पड़ता है और जीवन में नकारात्मकता फैलने लगती है। तो आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार सोने के सही नियम...