scriptवास्तु शास्त्र: धन के संचय में रुकावट बन सकता है घर की इस दिशा में रखा हुआ कूड़ेदान, जानें सही दिशा | Vastu Shastra: Know the right direction to keep dustbin in the house | Patrika News
धर्म

वास्तु शास्त्र: धन के संचय में रुकावट बन सकता है घर की इस दिशा में रखा हुआ कूड़ेदान, जानें सही दिशा

Vastu Tips For Dustbin: वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद हर छोटी बड़ी चीज की दिशा और स्थान का महत्व बताया गया है। ऐसे में वास्तु के अनुसार यदि घर की इस दिशा में डस्टबिन रखते हैं तो पैसों से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है।

नई दिल्लीJun 11, 2022 / 05:45 pm

Tanya Paliwal

vastu shastra for dustbin, vastu tips for dustbin, dustbin rakhne ki sahi disha, dustbin kaha rakhna chahiye, dustbin place as per vastu, right direction to place dustbin in house, vastu tips for money, कूड़ेदान किस दिशा में रखना चाहिए, डस्टबिन कहां रखना चाहिए,

वास्तु शास्त्र: धन के संचय में रुकावट बन सकता है घर की इस दिशा में रखा हुआ कूड़ेदान, जानें सही दिशा

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र एक ऐसी विधा है जिसमें आपके आसपास काम आने वस्तुओं या घर में मौजूद हर चीज की दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु अनुसार दिशाओं और स्थानों का ध्यान न रखने पर आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि हो सकती है। इसी प्रकार घर में डस्टबिन या कूड़ेदान का भी सही दिशा में होना बहुत जरुरी होता है अन्यथा आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार कूड़ेदान रखने की सही दिशा के बारे में…

 

1. उत्तर-पूर्व दिशा में कूड़ेदान न रखें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर-पूर्व दिशा को कूड़ेदान रखने के लिए सही नहीं माना गया है। क्योंकि इस दिशा में कूड़ेदान रखने से घरवालों के मानसिक स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से बेकार के कार्यों में धन खर्च होने की संभावना बढ़ती है।

2. विकास में बाधा बन सकती है ये दिशा
घर की पूर्व दिशा में डस्टबिन रखना भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार घर की पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से व्यक्ति के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। वहीं घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने से नौकरी या व्यवसाय में सफलता मिलने के अवसरों में कमी हो सकती है।

3. दक्षिण-पश्चिम दिशा है सही
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर अथवा दफ्तर में कूड़ेदान रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को उपयुक्त माना गया है क्योंकि इस दिशा का संबंध अपव्यय और विसर्जन से होता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में कूड़ेदान रखने से बेकार की चिंता दूर होने के साथ ही आपकी तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। इसके अलावा घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में कूड़ेदान रखना भी सही माना गया है इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें

रत्न शास्त्र: कर्क राशि वालों को मालामाल बना सकता है ये सफेद रत्न, जानें धारण करने का तरीका

Home / Astrology and Spirituality / Religion News / वास्तु शास्त्र: धन के संचय में रुकावट बन सकता है घर की इस दिशा में रखा हुआ कूड़ेदान, जानें सही दिशा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो