30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीर, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

Vastu Tips: कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिन्हें घर में लगाना स्वयं मुश्किलों को दावत देने जैसा है। तो आइए जानते हैं उन 5 तस्वीरों के बारे में जो गलती से भी घर में नहीं लगानी चाहिएं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 19 Apr 2022, 2:49 PM IST

vastu tips for home, vastu shastra, vastu shastra for house, unlucky pictures for home, pigeon pictures, rose, crying baby pictures, sunset, waterfall paintings, vastu tips for bedroom, वास्तु शास्त्र, अशुभ तस्वीरें,

वास्तु शास्त्र अनुसार घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 तस्वीर, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वास्तु के अनुसार घर में लगाई गई सजावट की चीजों का असर भी घर के सदस्यों के जीवन पर पड़ता है। जहां एक तरफ शुभ तस्वीरें सही स्थान और दिशा में लगाकर आप सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। वहीं कुछ ऐसी तस्वीरें भी हैं जिन्हें घर में लगाना स्वयं मुश्किलों को दावत देने जैसा है। तो आइए जानते हैं उन 5 तस्वीरों के बारे में जो गलती से भी घर में नहीं लगानी चाहिएं...

1. फव्वारा या झरने की तस्वीर
प्रकृति का एक हिस्सा कहे जाने वाले फव्वारे या झरने के चित्र देखने में बड़े सुंदर लगते हैं, लेकिन माना जाता है कि घर में ऐसी तस्वीरों को लगाना अच्छा नहीं होता। ऐसी तस्वीरों को घर में लगाने से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि जिस प्रकार झरने का पानी नीचे बह जाता है, उसी प्रकार घर में ऐसी तस्वीरों को लगाना पैसे के व्यर्थ में खर्च होने का कारण बन सकता है।

2. कांटेदार गुलाब की तस्वीर
सुगंधित और खूबसूरत गुलाब का फूल हर महफिल की जान होता है। पूजा-पाठ और अनेक अवसरों पर गुलाब का फूल इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार गुलाब की तस्वीर या पेंटिंग लगाना नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। जिससे पारिवारिक संबंधों में खटास पैदा हो सकती है।

3. सूर्यास्त की तस्वीर
सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा बहुत ही खूबसूरत होता है। लेकिन ध्यान रखें कि घर में कभी भी सूर्यास्त यानी डूबते हुए सूरज की तस्वीर या पेंटिंग ना लगाएं। हालांकि घर में उगते हुए सूरज की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा डूबते हुए जहाज या नाव, बंजर जमीन आदि की तस्वीर भी घर के लिए सही नहीं मानी गई है। क्योंकि इससे घर के लोगों के मन में उदासी और निराशा आने लगती है।

4. रोते बच्चे की तस्वीर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में आप किसी प्यारे से खिलखिलाते बच्चे की तस्वीर लगा सकते हैं, लेकिन रोते हुए बच्चे की फोटो या तस्वीर लगाना अशुभ है। क्योंकि इससे परिवार के लोगों के बीच मनमुटाव पैदा होने के साथ ही घर की सुख-समृद्धि में कमी आती है।

5. कबूरत की तस्वीर
वास्तु के अनुसार माना जाता है कि कबूतर की पेंटिंग या तस्वीर घर में लगाने से संतान प्राप्ति में बाधाएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे दंपत्ति जो बच्चे की अभिलाषा रखते हैं, उन्हें कभी भी अपने घर या बैडरूम में कबूतर की कोई तस्वीर या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। साथ ही पूर्वजों की फोटो भी ना लगाएं।

यह भी पढ़ें: घर में इस दिशा में न लगाएं पूर्वजों की तस्वीर, बढ़ सकती हैं परेशानी, जानिए क्या हैं नियम