घर में कभी ना लगाएं भगवान शिव की ऐसी तस्वीर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में रौद्र रूप वाली या तांडव करते हुए भगवान शिव की तस्वीर या मूर्ति लगाना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि भगवान शिव के संहारक रूप वाली तस्वीर घर में लगाने से परिवार के सदस्यों के मन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
ऐसी तस्वीर लगाना माना जाता है शुभ
वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप घर में भगवान शिव की ऐसी मूर्ति या तस्वीर लगा सकते हैं जिसमें वह कैलाश पर्वत पर विराजमान दिखाई दे रहे हों, नंदी पर विराजित हों या जिसमें उनके चेहरे पर मुस्कान हो।