3. कृतज्ञता की भावना होना
विदुर नीति कहती है कि कृतज्ञ यानि वह व्यक्ति जो अपने ऊपर किये गए उपकारों को कभी नहीं भूलता और धन्यवाद ज्ञापित करता है, उस व्यक्ति को सभी लोग पसंद करते हैं। साथ ही ऐसे इंसान के ऊपर कोई मुश्किल आने पर सभी उसकी सहायता के लिए तैयार रहते हैं। जिससे उसका जीवन खुशी से व्यतीत होता है।