Raksha Bandhan 2022 Date: भाई-बहन का रिश्ता विश्वास और प्रेम की डोर से बंधा होता है। इस अनोखे रिश्ते को मनाने के लिए ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को रक्षा सूत्र के रूप में राखी बांधकर उनकी दीर्घायु और सलामती की कामना करती हैं। साथ ही भाई अपनी बहन की हमेशा रक्षा करने का वचन देता है। हर साल राखी का त्योहार सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। वहीं इस साल लोगों में इस बात को लेकर थोड़ी दुविधा है कि राखी का त्यौहार 11 या 12, अगस्त में कब मनाया जाएगा। तो आइए जानते हैं अगस्त 2022 में कब है रक्षाबंधन और राखी बांधते समय किन बातों का रखें ध्यान...