
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन राज्य भर के 1484 केंद्रों पर हुआ था। इसमें लाखों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आप आप डिजीलॉकर के माध्यम से भी रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें, साल 2023 में हरियाणा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 81.65 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएंव 27 फरवरी से लेकर 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। हरियाणा के कुल 1484 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं हुई थीं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में करीब 2,21,000 विद्यार्थी शामिल हुए थे।
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.31 फिसदी बच्चे पास हुए हैं। बोर्ड चेयरमैन डॉ वीपी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया है। हरियाणा 12वीं बोर्ड परिणाम में लड़कों के बदले लड़कियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 12वीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 69.81 रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 61.4 रहा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
होमपेज पर एक रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें
एक नया पेज खुलेगा इसमें रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें
सभी जानकारी डालने के बाद सबमिट बटन दबाएं
रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा
भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें
Updated on:
30 Apr 2024 02:25 pm
Published on:
30 Apr 2024 02:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
