11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज के गायनिक में पीजी की 5 सीट बढ़ी, मरीजों को मिलेगा फायदा

मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड द्वारा किए गए निरीक्षण में व्यवस्थाएं दुरुस्त होने से सीटों में वृद्धि

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Hitendra Sharma

Nov 23, 2021

gynecology_of_medical_college_rewa.jpg

रीवा. श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के लिए लंबे समय के बाद अच्छी खबर आई। यहां गायनी विभाग के पीजी की सीटें बढ़ाई गई हैं। बीते सितंबर महीने में मेडिकल असेसमेंट एण्ड रेटिंग बोर्ड (MARB) द्वारा किए गए निरीक्षण में मानक के अनुरूप व्यवस्थाएं पाई गईं हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि अब पांच सीटें पीजी में और बढ़ाई जाएंगी।

अब तक चार सीटें ही पीजी की थी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा संसाधनों की उपलब्ध कराए जाने के बाद एमएआरबी की टीम ने निरीक्षण किया था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नेशनल मेडिकल कमीशन ने पीजी की कक्षाओं में पांच सीटें बढ़ाने की अनुमति दे दी है। अब तक यहां पर पीजी में चार सीटें ही थी, जिसके चलते संभाग भर से आने वाली महिलाओं का ठीक तरह से उपचार करने में कुछ कठिनाइयां भी हो रही थी।

Must See: किसानों को सरकार दे रही है मुफ्त बिजली , इन्हें मिलेगा लाभ

अब सीटें बढ़ने से अधिक संख्या में पीजी के मेडिकल छात्रों की मौजूदगी रहेगी जो मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे। मेडिकल कॉलेज को मिली इस उपलब्धि पर डीन डॉ. मनोज इंदुरकर एवं अधीक्षक सह संयुक्त संचालक डॉ. शशिधर गर्ग ने स्त्री रोग विभाग के सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा है कि अब पूरी टीम नई ऊर्जा के साथ मरीजों की सेवा का कार्य करे।

Must See:कलेक्टर के चौथे आदेश से नाराज हाईकोर्ट ने लगाया हर्जाना

27 मेडिकल छात्र देंगे सेवाएं
एसजीएमएच के मीडिया प्रभारी डॉ. यल्नेश त्रिपाठी ने बताया कि मेडिकल कालेज को मिली इस उपलब्धि का लाभ रीवा सहित आसपास के जिलों से आने वाले मरीजों को मिलेगा। पीजी में तीन वर्ष तक मेडिकल छात्र सेवाएं देते हैं। अब स्त्री रोग विभाग में नौ सीटें हो गई हैं। जिसके चलते तीनों वर्ष के इतने ही छात्र-छात्राएं सेवाएं देंगे, जिससे 27 की संख्या में कालेज के पीजी छात्र सेवा के लिए मौजूद रहेंगे। जिसका मरीजों का लाभ मिलेगा।

Must See: खजुराहो में सब कुछ दोबारा हुआ शुरु, लेकिन एयरपोर्ट अब भी सूना पड़ा