
कपड़ा व्यापारी के घर से 50 लाख की चोरी (Photo Source- Patrika)
Stolen Case From Cloth Merchant House : कुछ समय मध्य प्रदेश के रीवा से अलग होकर बनाए गए मऊगंज जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। हालात ये हैं कि, लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। चोरी का एक सनसनीखेज मामला जिले के शाहपुर थाना इलाके के माजन गांव से सामने आया, जहां बीती रात एक कपड़ा व्यापारी के घर में चोरों धावा बोला और 50 लाख के गहने और नकदी चुराकर फरार हो गए। आपको जानकर हैरानी होगी कि, जिले में सिर्फ एक महीने की ही बात करें तो यहां 50 से ज्यादा चोरियां हो चुकी हैं। अब तक किसी भी वारदात के चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
दरअसल, चोरी की ये घटना घटनाशाहपुर थाना क्षेत्र के माजन गांव की हैं, जहां कपड़ा व्यापारी रामकिशोर मिश्रा के घर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रात 01 से 04 बजे के बीच चोर पहली मंजिल की बालकनी तक रस्सी के सहारे पहुंचे और रेलिंग से अंदर घुसकर आराम से लाखों का माल पार कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब घर के लोग नींद से उठे तो टूटी अलमारियां और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए। चोर करीब 50 लाख के गहने और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। शनिवार सुबह सूचना मिलते ही एसपी आर.एस. प्रजापति, थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
आपको बता दें कि, जिले में ये कोई पहली वारदात नहीं है। पिछले एक महीने में ही मऊगंज जिले में 50 से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इन वारदातों ने पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है।
Published on:
16 Aug 2025 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
