13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान मुख्यमंत्री को कहा वैश्या,जानिए वजह

वोट पाने के लिए मुख्यमंत्री किसी भी हद तक जा सकते है

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Lok Mani Shukla

Aug 08, 2018

Congress MLA's big statement to the Chief Minister said Vaishya,

Congress MLA's big statement to the Chief Minister said Vaishya,

रीवा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कांग्रेस गुढ़ विधायक सुंदरलाल तिवारी ने पत्रकारवार्ता में वैश्या कहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह वैश्या अपनी आत्मा बेचती है। उसी तरह प्रदेश के मुख्यमंत्री वोट के लिए अपनी आत्मा बेचकर वैश्या का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापमं मामले में अगर मुख्यमंत्री को सजा नहीं होती है तो यह माना जाएगा कि प्रदेश में सिर्फ कानून व नियम गरीबों के लिए है। क्योंकि बिना मुख्यमंत्री की सहमति व्यापमं जैसा घोटाला संभव नहीं है।

अपने निज निवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना 2018 लागू किया है। इसमें पंचायत स्तर में प्रत्येक वार्ड में 5 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसमें प्रभारी मंत्री द्वारा जिले के सदस्यों को नामांकित करना है। इस आदेश में प्रशासन को किनारे करते हुए ग्राम पंचायत स्तर में जो समिति पंचायतों में गठित की गई है।

इन सभी समितियों में पंचायत स्तर पर भाजपा के सदस्यों को शामिल किया गया है। इसी तरह ग्राम पंचायत में मंडली गठित की गई है। इन मड़लियों को पच्चीस- पच्चीस हजार रुपए प्रदान किए जाने हैं लेकिन इन ग्राम पंचायत में मंडलियों का गठन भी प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाना है। इस तरह भाजपा व प्रदेश के मुख्यमंत्री मतदान जुटाने के लिए वैश्या की तरह काम कर रहे हैं।

सुरक्षित नहीं है बेटियां
प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में सबसे अधिक बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं लेकिन सरकार इन्हें रोक पाने में विफल रही है। साथ ही जो १२ साल से कम उम्र की किशोरी से दुष्कर्म करने पर फांसी की सजा का जो कानून बनाया है उसके भी पुर्नविचार की आवश्यकता है। सरकार ने यह कानून जल्दबाजी में लाया है। इससे दुष्कर्म की घटनाएं नहीं रुक सकेंगी।

भाजपा वोट के लिए करती है धंधा
कांग्रेस गुढ विधायक ने कहा कि बेरोजगार व गरीबों में भाजपा को वोट का धंधा दिखाई देता है। यही कारण है वह मतदान के दौरान इन मतदाताओं को थोड़ा सा लाभ देकर अपने पक्ष में मतदान कराती हैं। इसके बाद मनमर्जी कानून चलाया जाता है। यही कारण है कि देश की सर्वोच्च संस्था सुप्रीम कोर्ट के जजों को सामने आकर हो रहे अन्याय के खिलाफ बोलना पड़ा है।