25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के स्कूलों का बुरा हाल बिना शिक्षक अधर में अटकी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई

अब शुरू हुई नियुक्ति प्रक्रिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Ajit Shukla

•

Updated: 6 Aug 2018, 2:08 PM IST

English medium school have no teachers in Rewa, Class stopped

English medium school have no teachers in Rewa, Class stopped

रीवा। शासन के निर्देश पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड-दो में अंग्रेजी माध्यम के छात्रों का प्रवेश तो ले लिया गया लेकिन बिना शिक्षक छात्रों की पढ़ाई अधर में लटकी हुई है जबकि जुलाई के बाद अगस्त का भी एक सप्ताह बीत गया है।

शाउमावि मार्तण्ड दो में शुरू होगी पढ़ाई
शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई के लिए हिन्दी माध्यम के विद्यालय में प्रवेश लेने को मजबूर न हो। इसके लिए इस बार शाउमावि मार्तण्ड दो में अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिए जाने के साथ ही छात्रों का प्रवेश लिया गया है।

अंग्रेजी माध्यम में 19 छात्रों ने ले लिया है प्रवेश
शासन के निर्देश पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर 19 छात्रों ने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के लिए कक्षा नवीं में प्रवेश भी ले लिया है। लेकिन अभी तक उन्हें शिक्षक मुहैया नहीं हो सके हैं। नतीजा पढ़ाई की अभी केवल खानापूर्ति चल रही है। शिक्षा अधिकारियों की इस संबंध में दलील है कि

नियुक्त होने हैं अतिथि शिक्षक
अंग्रेजी माध्यम के छात्रों को पढ़ाने के लिए नियुक्त शिक्षकों की ओर से कोई रूझान नहीं दिखाया गया। इसके बाद शिक्षा अधिकारियों ने अतिथि शिक्षक नियुक्त किए जाने का निर्देश दिया है। स्कूल प्राचार्य धीरेंद्र सिंह के मुताबिक गणित व विज्ञान के लिए एक व सामाजिक विज्ञान और विशिष्ट अंग्रेजी के लिए एक-एक अतिथि शिक्षक नियुक्त किया जाना है।

प्राचार्य की दलील शुरू की नियुक्ति की प्रक्रिया
निर्देश प्राप्त होने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। आवेदन का इंतजार है। प्राचार्य के मुताबिक बाकी के विषय हिन्दी माध्यम के शिक्षक ही पढ़ाएंगे। प्राचार्य का कहना है कि सप्ताह भर में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। इसके बाद अंग्रेजी माध्यम के छात्रों की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। पहली बार की व्यवस्था में थोड़ी लेटलतीफी होना जायज है।