
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 75 गुढ़ रीवा जिले की एक अहम सीट है। गुढ़ विधानसभा सीट पर इस बार 69.74 फीसदी मतदान हुआ है और वोटर्स ने प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। गुढ़ विधानसभा का चुनाव इस बार आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की वजह से बेहद दिलचस्प बना हुआ है और जनता किसे जीत का आशीर्वाद देगी इसका पता तो 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद ही चलेगा।
गुढ़ में त्रिकोणीय मुकाबला
गुढ़ विधानसभा पर इस बार का त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने यहां से अपने सबसे उम्रदराज मौजूदा विधायक नागेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया तो वहीं कांग्रेस ने पिछला चुनाव सपा से लड़कर दूसरी पोजिशन पर रहने वाले कपिध्वज सिंह को चुनावी मैदान में उतारा । इन दोनों को टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है और अमेरिका से नौकरी छोड़कर आए 25 साल के युवा प्रखर प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रखर प्रताप सिंह अमेरिका में भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 1 करोड़ रुपए सालाना के पैकेज पर नौकरी करते थे और अब चुनावी मैदान में उतरे हैं।
गुढ़ विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 3 लाख 53 हजार 209
पुरुष मतदाता- 1 लाख 83 हजार 999
महिला मतदाता- 1 लाख 69 हजार 210
पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 71.48%
साल 2013- 69.74%
गुढ़ विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के नागेन्द्र सिंह ने सपा के कपिध्वज सिंह को 7 हजार 828 वोटों से हराया था।
साल 2013- कांग्रेस के सुंदरलाल तिवारी ने भाजपा के नागेन्द्र सिंह को 1 हजार 382 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : पिछले चार चुनावों में हर बार इस सीट पर जनता ने बदला है विधायक
Updated on:
18 Nov 2023 06:22 pm
Published on:
04 Nov 2023 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allरीवा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
