6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Inside Story: आधे घंटे बाद होती छुट्टी तो बच जाती 4 स्कूली बच्चों और एक महिला की जान

Inside Story: रोजाना 3.30 बजे होती थी स्कूल की छुट्टी, बारिश के कारण शनिवार को 3 बजे ही कर दी गई थी 4th क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां, स्कूल से महज 20 मीटर दूर ही घर जा रहे बच्चों पर गिरी मकान की दीवार...।

3 min read
Google source verification
Rewa Accident 4 school children died

Inside Story: मध्यप्रदेश के रीवा के गढ़ कस्बे में शनिवार की दोपहर स्कूल के मासूम बच्चों पर गिरी मकान की दीवार 4 बच्चों और एक महिला के लिए काल बन गई। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। जिन बच्चों की दीवार के मलबे में दबने से मौत हुई है उनमें से तीन भाई-बहन थे। बच्चों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही है।

काश…वक्त पर होती स्कूल की छुट्टी

झकझोर देने वाली घटना रीवा के गढ़ कस्बे की है। कस्बे के सनराइज स्कूल में रोजाना 3.30 बजे छुट्टी होती थी लेकिन शनिवार को हो रही बारिश के कारण आधे घंटे पहले 3 बजे ही चौथी क्लास तक की छुट्टी कर दी गई। बच्चे जल्दी छुट्टी होने की खुशी मनाते हुए घर जा ही रहे थे की तभी स्कूल से महज 20 मीटर की दूरी पर एक मकान की जर्जर दीवार भरभराकर उन पर गिर गई। हादसे में 4 बच्चों और एक महिला अभिभावक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चे घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले घर में मिले भाई बहन के शव, मचा हड़कंप


दीवार में दबने वालों में मासूम भाई-बहन भी शामिल

इस दर्दनाक हादसे में जिन चार बच्चों की मौत हुई है उनके नाम अंशिका गुप्ता उम्र 5 साल पिता सुरेंद्र गुप्ता (एलकेजी), मान्या गुप्ता उम्र 7 साल पिता वीरेंद्र गुप्ता (2nd क्लास), सिद्धार्थ गुप्ता उम्र 5 साल पिता वीरेंद्र गुप्ता (एलकेजी), अनुज प्रजापति पिता इंद्रपाल प्रजापति और रानी प्रजापति उम्र 27 साल पति इंद्रपाल प्रजापति हैं। इनमें अंशिका, मान्या और सिद्धार्थ आपस में भाई बहन हैं। सिद्धार्थ और मान्या के पिता का नाम वीरेन्द्र गुप्ता है जबकि अंशिका के पिता का नाम सुरेन्द्र गुप्ता है। वीरेन्द्र और सुरेन्द्र आपस में भाई हैं। हादसे में सुरेन्द्र गुप्ता की बेटी रक्षा भी गंभीर रूप से घायल हुई है। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

दो भाईयों के बीच दीवार को लेकर चल रहा था विवाद

जो दीवार बच्चों के लिए काल बनी है वो विवादित बताई गई है। इस दीवार को लेकर दो नामदेव भाई आपस में कई दिनों से लड़ रहे थे और अब उनकी इस लड़ाई का खामियाजा मासूम बच्चों और उनके परिवार वालों को उठाना पड़ा है। बताया गया है कि स्कूल संचालक और बच्चों के पैरेंट्स कई बार दीवार गिराने की बात भी उनसे कह चुके थे । जो चार बच्चे घायल हुए हैं उनके नाम


यह भी पढ़ें- खतरनाक कोबरा ने कुछ ही मिनटों में युवक को दो बार डसा और फिर खुद ही मर गया

हादसा होते ही मची चीख पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही दीवार गिरी तो जोर की आवाज हुई और चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए भागे और दीवार के मलबे में दबे बच्चों को निकालकर तुरंत किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन जब तक बच्चों को निकाला गया तब तक चार बच्चे और एक महिला जिंदगी का साथ छोड़ चुकी थी।