6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका हरित प्रदेश: वेटनरी कॉलेज परिसर में थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी रीवा ने किया पौधरोपण, फहराया तिरंगा

पत्रिका हरित प्रदेश: वेटनरी कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर भविष्य बचाने का संदेश दिया गया
2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Aug 17, 2018

patrika green area: Three Madhya Pradesh R V squadron NCC Rewa

patrika green area: Three Madhya Pradesh R V squadron NCC Rewa


रीवा. वेटनरी कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर भविष्य बचाने का संदेश दिया गया। थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट ने परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान लैफ्टीनेंट कर्नल प्रवीण एमके की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। सेना के जवान भी पत्रिका हरित मध्य प्रदेश अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी है। पौधे मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

वेटनरी परिसर में रोपा गया 200 पौधे
वेटनरी कॉलेज परिसर में थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी रीवा ने किया पौधरोपण के दौरान लैफ्टिनेंट ने बताया कि परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 70 पौधे एक साथ रोपे गए। पौधरोपण के दौरान लांसदफेदार प्रवीण, लांसदफेदार एसके पटेल, रिसलदार राजन कुमार, क्आटर मास्टर एसके सागवान, सहित एनसीसी कैडेट घनश्याम सिंह, तरुण साहू, ए वर्मा, आदित्य कुरकुरे, निलेश पाटिल, कृष्णकांत, अकांक्षा, वर्षा मिश्रा, सुमन, अमीषा ङ्क्षसह, अनिल गौतम, दीक्षा शुक्ला सहित सैकड़ो महिला और पुरुष एनसीसी कैडेट पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

पखवारेभर चला पौधरोपण का अभियान
पत्रिका हरित प्रदेश से प्रेरित होकर वेटनरी कॉलेज परिसर में थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी रीवा ने किया पौधरोपण, एनसीसी कैडेटो ने पौधरोण का शुभारंभ एक अगस्त से प्रारंभ कर दिया था। पखवारेभर पहले शुरू हुआ पौधरोपण का अभियान 15 अगस्त को समापन किया गया। सेना के जवान प्रतिदिन पौधरोपण किया। इस दौरान एनसीसी के कैडेटों ने भी परिसर में 200 से अधिक पौधे रोपे गए।

लैफ्टिनेंट ने फहराया तिरंगा
वेटनरी कॉलेज परिसर में थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी रीवा ने पौधरोपण कार्यक्रम से पहले स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया और शहीदों को नमन किया गया। इस अवसर पर सभी थ्री मध्य प्रदेश आर एंड वी स्क्वाड्रन एनसीसी रीवा ने सेना के जवानों के साथ ही एनसीसी कडैट सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।