19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कदम का पौधा रोपकर उद्योग मंत्री ने किया पत्रिका हरित प्रदेश अभियान की शुरुआत

बोले मंत्री, अभियान को बनाएंगे जन आंदोलन...

3 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajit Shukla

Jul 08, 2018

Patrika Harit Pradesh Campaign: Plantation in Rewa by state Minister

Patrika Harit Pradesh Campaign: Plantation in Rewa by state Minister

रीवा। पत्रिका समूह के हरित प्रदेश अभियान का रविवार को शासकीय प्रवीण कुमारी उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय से शुभारंभ हुआ। महीने भर चलने वाले इस अभियान का आगाज प्रदेश के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पौधरोपण कर किया। पत्रिका के इस अभियान की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा कि इसे वह जन आंदोलन बनाएंगे। बड़ों से लेकर बच्चों तक को पौधरोपण के लिए जागरूक किया जाएगा।

ताकि शहर में दिखे हरियाली ही हरियाली
उद्योग मंत्री ने कहा कि उनकी योजना है कि शहर में इतने पौधरोपण हों कि ऊपर से शहर में बिल्डिंग के बजाए हरियाली दिखे। उन्होंने बताया कि बंजर हो रहे पहाड़ों को हरा भरा बनाने के लिए डेढ़ करोड़ पौधों के रोपण की योजना है। करीब ६० फीसदी पौधरोपण का कार्य पूरा किया जा चुका है। पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों में लगातार कार्य को लेकर मंत्री ने पत्रिका समूह की मुक्तकंठ से सराहना की। कहा कि पत्रिका ने रीवा ही नहीं पूरे विंध्य में पत्रकारिता की एक नई अलख जगाई है।

कई अधिकारियों ने किया पौधरोपण
अभियान के शुभारंभ के मौके पर संक्षिप्त उद्बोधन देने के बाद उद्योग मंत्री ने खुद स्कूल परिसर में कदम के पौधे का रोपण किया। उनकी ओर से पौधरोपण के बाद उपस्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, कलेक्टर प्रीति मैथिल, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड मधु तिवारी, डॉ. सीबी शुक्ला, आयुर्वेद कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एचपी सिंह, स्कूल प्राचार्य ओंकारनाथ पाण्डेय व राजेश पाण्डेय सहित अन्य ने पौधरोपण किया।

पत्रिका ने कायम की है मिशाल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि पत्रकारिता के साथ सामाजिक मुद्दों पर अभियान चलाकर पत्रिका समूह ने नई मिशाल कायम की है। पौधरोपण अभियान से पहले भी पत्रिका की ओर से महिला अधिकार, राजनीति की स्वच्छता व शोर जैसे अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित किया है। निश्चत ही अन्य अभियानों की तरह पत्रिका का यह पौधरोपण अभियान भी सफल होकर लोगों में पौधरोपण की अलख जगाएगा।

‘पौधरोपण के लिए जागरूकता समय की मांग’
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएन सिंह यादव ने कहा कि पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करना वर्तमान समय की मांग है। पत्रिका ने यह अभियान शुरू कर नेकी का कार्य किया है। इस अभियान से जुडक़र हर किसी को अपना योगदान देना चाहिए। क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण यहां रीवा व प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश की मांग है।

पौधरोपण के प्रति लोग होंगे जागरूक’
अभियान के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक ने कहा कि वैसे तो पत्रिका समूह अक्सर ही सामाजिक सरोकारों से जुड़ा रहता है। हर तरह के मुद्दों पर पत्रिका की ओर से अभियान चलाया जाता है। लेकिन पौधरोपण के अभियान की शुरुआत करना सराहनीय कदम है। इससे लोग पौधरोपण के लिए प्रेरित होंगे।

‘पौधरोपण है एक पुण्य का कार्य’
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मधु तिवारी ने कहा कि पौधरोपण एक बहुत ही पुनीत कार्य है। पत्रिका समूह की ओर से शुरू इस अभियान में शामिल होने का मौका मिला। इससे हम सब उत्साहित हैं। पौधरोपण के इस अभियान में जुडक़र पौधरोपण का कार्य किया जाएगा। मेरी और लोगों से भी अपील है कि अभियान से जुडक़र पर्यावरण को सुरक्षित करने में सहयोग दें।

तेजी के साथ बदल रहा है रीवा’
एसजीएमएच के पूर्व अधीक्षक डॉ. सीबी शुक्ला ने कहा कि विकास की दृष्टि से रीवा शहर तेजी के साथ बदल रहा है। कई विकास कार्य हुए हैं। शहर के विकास के साथ हमें इसे हरा भरा भी बनाना है। इसके लिए पौधरोपण करना होगा। पत्रिका का यह अभियान शहर में हराभरा बनाने और हमें स्वस्थ रखने के लिए कारगर साबित होगा।

पौधरोपण से बच्चों को मिलेगी सीख’
पीके स्कूल प्राचार्य ओंकार नाथ पाण्डेय ने कहा कि यह स्कूल और स्कूल के स्टॉफ के लिए सौभाग्य की बात है कि पत्रिका ने पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण अभियान के लिए स्कूल का चयन किया। स्कूल परिसर में पौधरोपण से यहां की छात्राएं भी पर्यावरण के प्रति प्रेरित होंगी। कोशिश होगी कि पत्रिका के हर अभियान से हमें भविष्य में भी जुडऩे का मौका मिले।

पौधों पर आधारित है पूरी चिकित्सा विधा’
शासकीय आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. दीपक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पौधों के महत्व को लोगों को समझना होगा। पौधे न केवल हमें स्वच्छ वातावरण मुहैया कराते हैं। बल्कि चिकित्सा में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पूरी आयुर्वेद चिकित्सा ही इन पौधों पर आधारित है। पत्रिका ने पौधरोपण अभियान में मेडिसनल पौधों को शामिल कर यह संदेश भी दिया है, जो सराहनीय है।

शुभारंभ में 111 पौधों का हुआ रोपण
पौधरोपण अभियान के शुभारंभ के मौके पर पहले दिन शहर के विभिन्न गणमान्यों ने पौधरोपण किया। साथ ही सभी इस बात का संकल्प लिया कि वह पौधरोपण के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। इस मौके पर डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. दिनेश पटेल, डॉ. शीतल पटेल, डॉ. सुनील अवस्थी, ज्योत्सना सिंह, छत्रपाल सिंह, प्लाटून कमांडर विकास पाण्डेय, परियोजना अधिकारी विनायक पाण्डेय, सतीश निगम, मो. शगीर खान, अमिताभ श्रीवास्तव, बीएन त्रिपाठी, वार्ड 16 की पार्षद सवित द्विवेदी, वार्ड सात के पार्षद शिवदत्त पाण्डेय, पार्षद रमाकांत पाण्डेय, विभू सूरी, राजीव सिंह परिहार, तरूणेंद्र सिंह, सृष्टि भारती, शिवम द्विवेदी, विजय मिश्रा, अनुज पाण्डेय, विनीत तिवारी, अनुराग अग्रवाल, देवदत्त शर्मा, पीके स्कूल के प्रधानाध्यापक अमरनाथ त्रिपाठी, अनिलेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।