30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कौन है आदित्य मिश्रा? जिसे छुड़ाने MP में ओडिशा पुलिस के काफिले पर फिल्मी अंदाज में हुई फायरिंग, आंखों में डाला पेपर स्प्रे

Odisha police attacked: मध्य प्रदेश की छुहिया घाटी में आदित्य मिश्रा (Aditya Mishra) को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने ओडिशा पुलिस की गाड़ी घेरकर फायरिंग की, पेपर स्प्रे डाला और आरोपी को लेकर फरार हो गए।
3 min read
Google source verification

रीवा

•

image

Akash Dewani

•

Sep 30, 2026

who is aditya mishra marijuana smuggler odisha police attacked sidhi-rewa border

Odisha Police attacked: छुहिया घाटी पर तस्कर आदित्य मिश्रा को रीवा ले जाती ओडिशा पुलिस को बदमाशों ने घेरा (फोटो सोर्स- Patrika)

Who is Aditya Mishra: मध्य प्रदेश में रीवा-सीधी जिले की सीमा पर छुहिया घाटी में मंगलवार सुबह 11.30 बजे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात की। 4 गाड़ियों से आए दर्जनभर बदमाशों ने दो गाड़ियों से ओडिशा पुलिस की 8 सदस्यीय टीम की गाड़ी को ओवरटेक किया। पीछे से बद‌माशों ने बाकी दो गाड़ियां अड़ाकर पुलिस को घेर लिया। पुलिस कुछ समझ पाती, तब तक बदमाशों आंखों में मिर्च और पेपर स्प्रे डालकर पुलिस को असहाय कर दिया। बेसबॉल के बल्ले से पुलिस वाहन के कांच तोड़े। फिर फायरिंग कर (Odisha police attacked) टायर पंक्चर कर दिए। बदमाश एनडीपीएस एक्ट के आरोपी और कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को भगा ले गए। ओडिशा पुलिस आरोपी मिश्रा को रीवा कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। कुछ को चोटें आई हैं। मप्र और ओडिशा पुलिस ने समन्वय कर आरोपी व हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।

कौन है आदित्य मिश्रा?

पुलिस अभिरक्षा से भगाया गया आरोपी आदित्य पिता रामबहोर मिश्रा (29) मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के खंटखरी गांव का रहने वाला है। नशीले पदार्थों का तस्कर है। उस पर एनडीपीएस एक्ट समेत कई थानों में अपराध दर्ज होने की सूचना मिली है। उड़ीसा पुलिस पर हमला कर फरार हुआ बदमाश शातिर गांजा तस्कर है और काफी समय से कारोबार कर रहा है। वह रीवा के दो मामलों में भी वारंट था जिसको प्रोडक्शन वारंट में रीवा लाया जा रहा था। आदित्य मिश्रा जून माह में रीवा से गिरफ्तार हुआ था। उड़ीसा में 1500 क्विंटल गांजा पुलिस ने जब्त किया था। ओडिशा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उक्त आरोपी की तलाश में उड़ीसा पुलिस जून माह में रीवा आई थी जिसने रीवा के बिछिया थाने के गड्डी रोड में उक्त आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया था।

तत्कालीन थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने उड़ीसा पुलिस के साथ मिलकर उसको गिरफ्तार किया था जिसके बाद में उड़ीसा पुलिस अपने साथ लेकर गई थी। वह जून माह से उड़ीसा जेल में बंद था। उसकी मंगलवार को रीवा के एनडीपीएस न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट था जिस पर उसको उड़ीसा पुलिस रीवा लेकर आई थी लेकिन उसके साथियों ने हमलाकर उसे छुड़ा लिया।

मनगवां और समान थाने में था नामजद, पिता के नाम में था अंतर

तस्कर आदित्य मिश्रा के खिलाफ रीवा के मनगवां और समान थाने में नामजद था। समान थाने में वर्ष 2023 में चार पहिया वाहन में डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया गया था जिसमें मेमोरेंडम कथन में उक्त आरोपी का नाम सामने आया था जिसके बाद समान थाने की पुलिस ने उसको नामजद किया था। हालांकि समान थाना और उड़ीसा में दर्ज पिता के नाम पर अंतर था जिसकी वजह से पुलिस ने अभी तक उसको रिमांड में नहीं लिया था। वहीं मनगवां थाने में भी करीब दो साल पहले गांजा पकड़ा गया था जिसमें वह नामजद हुआ था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

मैहर की ओर भागे, तीन जिलों में नाकाबंदी

सूचना मिलने पर सीधी एसपी संतोष कोरी सहित सीनियर पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर संदिग्ध वाहनों के मैहर की ओर जाने की सूचना सामने मिली है। पुलिस ने सीधी, रीवा और मैहर जिला क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा और संभावित रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पहले ही कर रखी थी प्लानिंग

जिस तरह से आरोपी ने खुद से प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगवाया था उससे आशंका जताई जा रही है कि उसने भागने की प्लानिंग पहले से ही साथियों के साथ मिलकर कर ली थी। यही कारण है कि पुलिस के पूरे रुट की जानकारी साथियों को थी वे घात लगाकर वहां छिपे हुए थे। इस बात की संभावना भी व्यक्त की जा रही है कि बदमाशों का कोई वाहन उड़ीसा से पुलिस का पीछा कर रहा था।

पुलिस ने नहीं, खुद से लगवाया था न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन

आदित्य मिश्रा को रिमांड में लेने के लिए पुलिस ने आवेदन नहीं लगाया था बल्कि आरोपी ने खुद न्यायालय में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाया था जिस पर न्यायालय से उसका प्रोडक्शन वारंट जारी हुआ और उड़ीसा पुलिस उसे रीवा के एनडीपीएस एक्ट न्यायालय में पेश करने के लिए ला रही थी। आरोपी ने खुद प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन लगाकर अपने अपराधों की जानकारी न्यायालय में दी थी।

कारतूस के खोखे व फायर बुलट मिले

घटनास्थल से पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए है। बदमाशों ने एक फायर सामने से किया था और गोली गाड़ी के बोनट में लगी थी जिसको पुलिस ने बरामद किया है। इसके अतिरिक्त दो खाली खोखे घटनास्थल पर मिले है जिससे दो राऊंड फायरिंग की संभावना पुलिस जता रही है। इसके अतिरिक्त दो बेसबाल के डंडे और एक अन्य डंडा भी मौके पर मिला है। पीछे बैठे एक पुलिसकर्मी के हांथ में कांच टूटने से चोट भी आई थी। सीधी तरफ से छुहिया घाटी में चढ़ते समय चौथे मोड़ पर आरोपी छिपे हुए थे।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हमले से कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है. एक पुलिसकर्मी को वाहन का कांच लगा है।-संतोष कोरी, एसपी, सीधी