27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन में बारात लेकर पहुंची दुल्हन, जानिए पूरा मामला, देखें वीडियो

किसान आंदोलन में नारों की जगह गूंजी शहनाई..भाषण की जगह पढ़े गए मंत्र..आंदोलनकारी ने दिया आशीर्वाद..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 6:34 PM IST

shaadi.png

रीवा. हर किसी का सपना होता है कि वो अपने बच्चों की शादी बड़ी ही धूमधाम से करे और बच्चों की शादी यादगार बनाए। लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे दो किसानों ने आंदोलन कमजोर न हो इसलिए ऐसा निर्णय लिया जिसकी चर्चा पूरे रीवा जिले में हो रही है। मामला रीवा के करहिया का है जहां कृषि उपजमंडी में चल रहे किसानों के धरने के बीच किसानों ने वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित किया । धरना स्थल पर ही वरमाला हुई और फिर वहीं पर शादी की पूरी रस्में अदा की गईं और आंदोलनकारी किसानों ने वर-वधु को आशीर्वाद भी दिया।

ये भी पढ़ें- अस्पताल में अय्याशी करते पकड़ाए लड़के-लड़कियां

देखें वीडियो-

बारात लेकर पहुंची दुल्हन
रीवा के करहिया कृषि उपज मंडी में कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से किसान आंदोलन कर रहे हैं और धरने पर बैठे हुए हैं। गुरुवार को धरना स्थल पर ही दो किसानों ने अपने बच्चों की शादी की जिसमें सभी आंदोलनकारी बाराती और घराती बने। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संगठन के कोषाध्यक्ष रामजीत सिंह के बेटे सचिन की शादी विष्णुकांत सिंह निवासी छिरहटा की बेटी आसमां से तय हुई थी। रामजीत रीवा के किसान आंदोलन का प्रमुख हिस्सा हैं इसलिए उन्होंने तय किया कि परिवार की इस खुशी को वो किसानों के बीच ही मनाएंगे। जिसके बाद गुरुवार को दुल्हन आसमां बारात लेकर धरना स्थल पर पहुंची जहां दूल्हे और उसके परिवार ने उसका स्वागत किया और फिर धरना स्थल पर ही पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में अदा की गईं।

ये भी पढ़ें- लग्जरी कार में बनाया खुफिया केबिन, गांजे की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व सांसद-पूर्व विधायक
किसान आंदोलन में हुई इस शादी में वर-वधू को आशीर्वाद देने पूर्व सांसद देवराज सिंह पटेल, पूर्व विधायक रामगरीब वनवासी, कांग्रेस अध्यक्ष त्रियुगीनारायण शुक्ला, गुरमीत सिंह मंगू, रमाशंकर पटेल, लखनलाल खंडेलवाल, मास्टर बुद्धसेन पटेल, गिरिजेश सिंह सेंगर, कुंवर सिंह सहित कई अन्य किसान नेता पहुंचे।

देखें वीडियो-