27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल बना अय्याशी का अड्डा, लड़कियों के साथ पकड़ाए कर्मचारी

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में रात के वक्त संदिग्ध हालत में कमरे में मिले लड़कियां और कर्मचारी, फोटो वायरल...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 3:38 PM IST

hospital_new.png

इंदौर. अक्सर अव्यवस्थाओं के लिए सुर्खियों में रहने वाला मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमवाय एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला इसलिए भी ज्यादा संगीन है क्योंकि एमवाय अस्पताल में रात के वक्त अय्याशी करते हुए कर्मचारी लड़कियों के साथ कमरे से संदिग्ध हालत में मिले हैं। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात जब कुछ लोग शव लेकर अस्पताल पहुंचे तो दो कर्मचारी और दो लड़कियां कमरे में आधे-अधूरे कपड़ों में पकड़ाए हैं।

ये भी पढ़ें- 20 लाख रुपए के साथ क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में 'हवाला वाली हसीना'

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें इंदौर के एमवाय अस्पताल के मॉर्चुरी की है। बताया जा रहा है कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात कुछ लोग शव लेकर मॉर्चुरी में पहुंचे थे जहां कमरे में दो कर्मचारी दो युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले । जब लोगों ने कर्मचारियों से पूछा तो कर्मचारियों ने धमकी भरे लहजे में कहा कि तुम्हें क्या करना है तुम शव रखो और जाओ। इसी दौरान किसी ने ये तस्वीरें अपने मोबाइल कैमरे से खींची थीं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में दो लड़के और दो लड़कियां नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो- सरकारी कागजों में मृतक, जिंदा होने का सबूत लेकर काट रहा दफ्तरों के चक्कर

निजी कंपनी का है ठेका, दोनों कर्मचारियों को निकाला गया
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद जिम्मेदारों की नींद खुली है। एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने मॉर्चुरी की देखरेख के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया था उसे नोटिस जारी किया है और साथ ही फोटो में नजर आ रहे दोनों कमर्चारियों को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बता दें कि एमवाय अस्पताल में मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका निजी कंपनी यूडीएस को दिया गया था।

देखें वीडियो-NHM ऑफिस में महिला कर्मचारियों के डांस का वीडियो वायरल