27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लग्जरी कार में बनाया खुफिया केबिन, गांजे की तस्करी करते 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

झांसी, ललितपुर और यूपी एसटीएफ की टीम को गांजा तस्करों ने दिया कब्जा, कार की तलाशी में मिला 60 किलो गांजा..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरैना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 5:27 PM IST

car.png

मुरैना. नशे का कारोबार करने वाले पुलिस से बचने के लिए कितने भी तरीके इजात क्यों न कर लें लेकिन कानून के लंबे हाथ उन तक पहुंच ही जाते हैं। ऐसा ही एक मामला मुरैना में सामने आया है। यहां लग्जरी कार से गांजे की तस्करी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा है और उनके पास से करीब 60 किलो गांजा जब्त किया गया है। तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए कार में एक खुफिया केबिन बना रखा था। इतना ही नहीं तस्कर ग्वालियर, झांसी और ललितपुर की एसटीएफ को चकमा देने भी सफल रहे थे लेकिन मुरैना में पुलिस ने उन्हें धरदबोचा ।

ये भी पढ़ें- अस्पताल बना अय्याशी का अड्डा, लड़कियों के साथ पकड़ाए कर्मचारी

देखें वीडियो-

गांजा तस्करी के लिए कार में बनाया खुफिया केबिन
मुरैना पुलिस को सूचना मिली थी कि कार सवार ग्वालियर, ललितपुर और झांसी पुलिस को चकमा देकर मुरैना की तरफ भागे हैं। इस आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर टोल टैक्स के पास से जब कार को पकड़ा और उन्हें थाने ले आई। कार में तीन लोग सवार थे । पुलिस ने कार की तलाशी ली तो तस्करों की कारीगरी देख पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने गांजे को छिपाने के लिए लग्जरी कार में अलग से एक केबिन बना रखा था जिसे कार की बॉडी से छिपाया गया था। पुलिस ने कार से 60 किलो गांजा जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी जा रही है। जिन तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनके नाम महेश, सलमान और प्रवीण हैं जो कि हैदराबाद के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वो गांजे की खेप लेकर हैदराबाद से दिल्ली जा रहे थे। इतना ही नहीं ये भी जानकारी मिली है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में व्यस्त हैं और पहले भी गांजे की तस्करी कर चुके हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी हर बार गाड़ी बदलकर गांजे की तस्करी करते थे इस बात का खुलासा भी पूछचाछ में आरोपियों ने किया है।

देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मुरैना

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग