11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले बाजार से किया अगवा, ले गए जंगल में, फिर नाबालिग से किया ये कृत्य

धमकी के कारण 13 दिन तक डरी-सहमी रही पीडि़ता

2 min read
Google source verification
Abuse by the market and minor abuse in the forest

Abuse by the market and minor abuse in the forest

राहतगढ़. कस्बे की एक किशोरी के साथ 13 दिन पहले खुरई तिराहे से सटे जंगल में चार युवकों द्वारा धमकाकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। परिजनों के साथ पहुंची पीडि़ता द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने एक युवक पर अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीडि़ता ने चार पर आरोप लगाए हैं।

पुलिस के अनुसार वार्ड 8 निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी 6 अगस्त की शाम किसी काम से बाजार गई थी। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले राजा पिता गुलाम अली शाह उसे डरा-धमकाकर बाइक पर बैठाकर खुरई तिराहे तक ले गया। यहां पर जंगल में ले जाकर राजा ने किशोरी के साथ जबरदस्ती की। उसने किशोरी को छोडऩे से पहले उसे जान से खत्म करने की धमकी दी। इससे पीडि़ता बुरी तरह घबरा गई थी। उसने घर आकर भी किसी को नहीं बताया और खामोश रही। गत दिवस पीडि़ता को गुमशुम देख जब परिजनों ने दबाव डाला तब उसने बलात्कार के बारे में बताया।

मोहल्ले के युवक द्वारा बेटी के साथ की गई हैवानियत का पता चलने पर परिजन रविवार रात थाने में पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर आवेदन लेकर राजा पिता गुलाम अली शाह पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया। जिसकी भनक लगते ही आरोपी युवक फरार हो गया। सोमवार को पुलिस ने किशोरी को अस्पताल भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पीडि़ता ने चार पर लगाए आरोप

उधर पुलिस थाने में राजा के विरुद्ध बलात्कार का अपराध दर्ज होने के बाद पीडि़ता ने तीन अन्य युवकों के नाम भी लिए हैं। उसका कहना था कि राजा उसे बाइक पर खुरई तिराहे के पास जंगल में ले गया जहां पहले से तैयार उसके तीन दोस्तों ने भी उसके साथ मनमानी की। वहीं टीआई राजेश ङ्क्षसह बंजारे का कहना है कि किशोरी ने अपने पिता के साथ आकर आवेदन दिया था उसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है। यदि वह आरोप लगा रही है तो उसकी भी जांच की जाएगी।