यह हैं आरोप
स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाए हैं कि संस्था में अनैतिक, असंवैधानिक कार्य, गवन-घोटाले, फर्जी नियुक्तियां विजय दुबे द्वारा करवाकर किसानों की समिति व किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही है। विजय दुबे द्वारा किसानों से वसूली लेकर एक साल तक बैंक में जमा नहीं की जाती है और शिकायत के बाद राशि जमा हो जाती है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। किसानों के नाम से फर्जी ऋण, खाद-बीज का बिना हस्ताक्षर कराए निकाल लिया गया है। किसानों से कच्ची व बिना रसीदों पर भी वसूली की जा रही है व बैंक में जमा नहीं की जा रहीं हैं, जिससे किसानों के नाम पर बकाया राशि होने के कारण खाद-बीज नहीं मिल रहा है। विजय दुबे पर ऋणमाफी की सूची में भी धांधली, हेराफेरी व कर्ज बड़ाकर अर्नगल लाभ लिया गया है।