10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यहां हो रहे सड़क निर्माण का समय और तरीका देखकर आपको आ जाएगा गुस्सा

एक साल पहले स्वीकृत हो चुकी सड़क का निर्माण तब शुरू किया गया, जब जिले में मानसून दस्तक दे चुका है।

2 min read
Google source verification
Arbitrarily doing the work

Arbitrarily doing the work

सागर. विकास कार्यों में हर तरफ लापरवाही देखने मिल रही है। ताजा मामला मकरोनिया क्षेत्र का है, जहां एक साल पहले स्वीकृत हो चुकी सड़क का निर्माण तब शुरू किया गया, जब जिले में मानसून दस्तक दे चुका है। मकरोनिया चौराहे से बटालियन की ओर जाने वाले इस मार्ग पर निर्माण एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है, लेकिन यह तय है कि बारिश के दिनों में यह निर्माण
लोगों को सुविधा की जगह मुसीबत बनेगा। इन सबके बीच ऐसे बेतरतीब विकास कार्यों को लेकर न तो अधिकारी कभी ध्यान देते हैं न ही जनप्रतिनिधियों को फुरसत है। इसका खामियाजा स्थानीय जनता और राहगीर भुगत रहे हैं। अब बारिश में सड़क का निर्णाण होने से लोगों को और परेशानी का सामना करना पड़ेगी वहीं गुणवक्ता पर असर पड़ेगा वह अलग।
सड़क की खुदाई कर दी शुरू
बटालियन तक बनने वाली रोड का काम एक साल के इंतजार के बाद शुरू हुआ है। एजेंसी ने एक पट्टी को खोद दिया है और यहां मिट्टीयुक्त मुरम का भराव किया जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो हल्की सी बारिश होने पर यह मुरम का भराव कीचड़ में तब्दील हो जाएगा। जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को इसी कीचड़ में से निकलना मजबूरी हो जाएगी।
नपा ने बताया आदर्श सड़क
सड़क निर्माण शुरू होने के पहले से ही नगर पालिका मकरोनिया इस मार्ग को आदर्श सड़क बता रही है। यह बात सही भी है कि जिस हिसाब से डीपीआर में डिजाइन तैयार की गई है, यदि उसके अनुसार निर्माण हो गया तो बाकई यह आदर्श सड़क होगी, लेकिन यदि भविष्य में आदर्श बनने वाली सड़क वर्तमान में लोगों को मुसीबत बन रही है।

एेसा नहीं है एजेंसी ने किनारे से एक पट्टी पर खुदाई शुरू की है। जिससे आवागमन में परेशानी न हो। यदि कहीं लापरवाही सामने आएगी तो सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। - सुशीला रोहित, नपाध्यक्ष