12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीमा विस्तार के साथ ही नगर पालिका में शामिल हो जाएगा इंडस्ट्रियल एरिया और एजुकेशन हब

नए क्षेत्र शामिल होने से बढ़ जाएंगी विकास की अपार संभावनाएं
2 min read
Google source verification
Border extension Municipality Industrial Area Education hub

Border extension Municipality Industrial Area Education hub

सागर. नगर पालिका मकरोनिया का जल्द ही अपने दायरे का विस्तार करेगा। इस विस्तार के साथ ही नपा में विकास की अपार संभावनाएं बढ़ जाएंगी क्योंकि जो ग्राम पंचायतें नपा ने अपने दायरे में लेने का मसौदा तैयार किया है, उनमें इंडस्ट्रियल एरिया से लेकर एजूकेशन हव सभी शामिल हैं। इतना ही नहीं दायरा बढऩे से नपा के पास जो वर्तमान में शासकीय जमीन की कमी है उसकी भी पूर्ति हो जाएगी।
नगर पालिका मकरोनिया ने दिसंबर २०१७ में सीमा विस्तार का प्रस्ताव परिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए रखा था, इसके बाद इसे जिला प्रशासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है। हालांकि इसको अस्तित्व में आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन नपा ने अपनी ओर से सीमा विस्तार की पूरी तैयारी कर ली है।
वर्ष २०१५ में अस्तित्व में आई नगर पालिका मकरोनिया का गठन पांच पंचायतों, सेमराबाग, रजाखेड़ी, मकरोनिया, गंभीरिया और बड़तूमा को मिलाकर किया गया था। वर्तमान में इन सभी पंचायतों में १८ वार्ड बनाए गए हैं जो २०५१.३२ हेक्टेयर में फैले हुए हैं। इसके बाद नपा में यदि नई
तीन ग्राम पंचायतों का विलय होता है तो यह क्षेत्रफल लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाएगा।
यह ग्राम पंचायतें हैं शामिल
ठ्ठबहेरिया ग्राम पंचायत इसके अंतर्गत बामौरा और जिंदा गांव आते हैं।
ठ्ठसिद्गुंवा ग्राम पंचायत में गांव के अलावा पूरा औद्योगिक क्षेत्र शामिल है।
ठ्ठसिरौंजा पंचायत में बाबूपुरा गांव भी शामिल है।
दिसंबर २०१७ में यह मसौदा तैयार किया गया था। परिषद में स्वीकृति के बाद जिला प्रशासन को आगे की कार्रवाई करनी है। इसका अंतिम निर्णय प्रदेश स्तर पर होना है जो वर्तमान पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी संभव है। - सुशीला रोहित, नपाध्यक्ष मकरोनिया

यह होगा लाभ
मकरोनिया नपा के सीमा विस्तार से उसे सबसे ज्यादा फायदा अपनी आय बढ़ाने में होगा। क्योंकि सिद्गुंवा का औद्यागिक क्षेत्र, सिरौंजा का एजूकेशन हव नपा के दायरे में आएगा। इसके अलावा जिला स्तरीय बस स्टैंड भी बहेरिया में प्रस्तावित है। यह भी नपा के विकास में कारगर साबित होगा। इतना ही नहीं जमीन की पर्याप्ता होने के कारण भविष्य में किसी भी प्रोजेक्ट को स्वीकृति लेने के लिए जमीन की कमी की चिंता भी समाप्त हो जाएगी।
सवा लाख के पार हो जाएगी आबादी
मकरोनिया में वर्तमान की स्थिति में लगभग १ लाख की आबादी है। इसके बाद तीनों पंचायतों के शामिल होने के बाद इसमें तकरीबन ६ हजार के करीब मतदाता और लगभग तीन गुना यानी १८-२० हजार की जनसंख्या में वृद्धि होगी। इससे भी नपा को फायदा ही होगा क्योंकि जनसंख्या के आधार पर ही नपा को मिलने वाली राशि में भी बढ़ोत्तरी हो जाएगी।
इसलिए है सीमा विस्तार की जरूरत
२०११ की जनगणना के अनुसार मकरोनिया नपा क्षेत्र की आबादी ६१८२१ थी जो २०१६ में बढ़कर ७८८०४ और वर्ष २०१८ में ८६८३९ पहुंचने का अनुमान है। इसके एक अनुमान के अनुसार २०३३ में १७९८७१ और वर्ष २०४८ में जनसंख्या ३२७५६१ तक पहुंचने की स्थिति का आंकलन किया गया है। हालांकि आबादी में इससे कहीं ज्यादा वृद्धि होगी सीमा विस्तार की जरूरत पड़ेगी।