सागर. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने और नियंत्रण के लिए की जा रहीं तैयारियों को लेकर बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। नगर विधायक शैलेंद्र जैन व नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार की मौजूदगी में हुई इस बैठक में कई नई व्यवस्थाएं बनाने पर सहमति बनी है। नगर निगम अब शहर में संदिग्ध लोगों को होम सेनेटाइज कर उनके घरों पर स्टीकर लगाएगा, इसके अलावा संदिग्ध के हाथ पर भी सील लगाई जाएगी, जिससे उसकी आसानी से पहचान कि जा सके। इसके अलावा बैठक में निर्णय लिया गया है कि किराना दुकानें को खोलने के लिए सुबह 7 से 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, जबकि मेडिकल व दूध डेयरी अब पूरे दिन खुली रहेंगी।